आर माधवन ने बताया क्यों नहीं रंगते हैं बाल, दिया रजनीकांत और अजित कुमार का उदाहरण
आर माधवन का कहना है कि लोग बाल इसलिए रंगते हैं क्योंकि उनका मुकाबला फ्रेशर्स से होता है। उनके साथ ऐसा कुछ नहीं है इसलिए कभी अपने बाल नहीं लगे। माधवन ने रजनीकांत का उदाहरण भी दिया।

आर माधवन के इंस्टाग्राम पर कई यंग लड़कियों के कमेंट्स दिखते हैं। 55 साल की उम्र में भी वह कई लड़कियों के क्रश हैं। माधवन की फिटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन के भी चर्चे रहते हैं। अब एक इंटरव्यू में वह अपने सफेद बालों पर बोले। उन्होंने बताया कि वह इन्हें डाई क्यों नहीं करते। उन्होंने रजनीकांत और अजितकुमार का उदाहरण देकर बताया कि दोनों कितने सिंपल रहते हैं।
सफेद बाल आ गए तो आ गए
आर माधवन बिना जिम जाए वजन कम करने के लिए सुर्खियों में आ चुके हैं। अब उन्होंने अपने बाल न रंगने पर बात की। माधवन ईटाइम्स से बोले कि बढ़ती उम्र के साथ सफेद बाल आना नैचुरल है वह इसके साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अपने लुक को लेकर झूठ के साथ जीने में कम्फर्टेबल नहीं हैं। माधवन बोले, 'अब सफेद बाल आ गए तो आ गए, जब तक रोल की जरूरत न हो, मैंने कभी अपने बालों को डाई नहीं किया।'
फ्रेशर्स से नहीं है मुकाबला
आर माधवन ने रजनीकांत और अजित कुमार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वह स्क्रीन पर नहीं होते तो बहुत सिंपल रहते हैं। अगर कैमरे के सामने नहीं तो ध्यान भी नहीं देते कि कैसे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग यंग दिखने की कोशिश इसलिए करते हैं क्योंकि उनका फ्रेशर्स से मुकाबला होता है, जो अभी इंडस्ट्री में आए ही हैं। उन्हें इस तरह का कोई प्रेशर फील नहीं होता। माधवन ने यह भी बताया कि उन्हें कभी सिक्स पैक के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन