साउथ की ये 6 धाकड़ फिल्में, होली को बनाएंगी और भी स्पेशल, IMDb रेटिंग 8.7 तक
साल 2025 और 2026 की शुरुआत में कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने रेटिंग के मामले में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। अगर आप भी बेहतरीन कंटेंट की तलाश में हैं, तो ये 6 फिल्में आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगी।

साउथ सिर्फ बड़े बजट की एक्शन फिल्में नहीं बनाता है। वह कुछ छोटे बजट की ऐसी फिल्में भी बनाता है जो बहुत प्यारी होती हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं होता है। आज हम आपको साल 2025 और 2026 की शुरुआत में आईं कुछ ऐसी ही छोटी लेकिन प्रभावशाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप 'पुष्पा' या 'केजीएफ' से हटकर कुछ दिल को छू लेने वाला देखना चाहते हैं, तो ये 6 फिल्में आपकी मस्ट-वॉच लिस्ट में होनी चाहिए।
मद्रास मटिनी (Madras Matinee)
कब रिलीज हुई? - 2025
आईएमडीबी रेटिंग - 7.9
कौन-से ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो
क्यों देखें? - 'मद्रास मटिनी' उन लोगों के लिए एक 'लव लेटर' की तरह है जो सिनेमा से प्यार करते हैं। ये 2025-26 की अंडररेटेड फिल्म है जिसने भी ये फिल्म देखी है उन्होंने इसकी तारीफ ही की है।
आरोमले (Aaromaley)
कब रिलीज हुई? - 2025
आईएमडीबी रेटिंग - 7.2
कौन-से ओटीटी पर है? - जियोहॉटस्टार
क्यों देखें? - ये एक कॉमेडी ड्रामा रोमांटिक फिल्म है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि एक रोमांटिक सपने देखने वाले व्यक्ति को मैचमेकिंग एजेंसी में काम करना पड़ता है। जब उसे पता चलता है कि प्यार में मेहनत लगती है तब वह प्यार न करने का फैसला करता है। सालों बाद, किस्मत उसे एक और मौका देती है।
सु फ्रॉम सो (Su From So)
कब रिलीज हुई? - 2025
आईएमडीबी रेटिंग - 7.6
कौन-से ओटीटी पर है? - जियोहॉटस्टार
क्यों देखें? - यह एक एक्सपेरिमेंटल ड्रामा है जिसकी कहानी कहने का तरीका बहुत अनोखा है। यह फिल्म रिश्तों और पहचान (identity) के इर्द-गिर्द घूमती है।
नानगल (Naangal)
कब रिलीज हुई? - 2025
आईएमडीबी रेटिंग - 8.4
कौन-से ओटीटी पर है? - अभी तक आई नहीं है
क्यों देखें? - इस फिल्म में 90 के दशक के ऊटी (Ooty) में रहने वाले तीन भाइयों और उनके पिता के बीच के रिश्ते को बहुत ही इमोशनल तरीके से दिखाया गया है। अगर आप 'विदुथलाई' या 'वड़ाई' जैसी फिल्में पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपको पसंद आएगी।
श्री चिदंबरम गारू (Sri Chidambaram Garu)
कब रिलीज हुई? - 2026
आईएमडीबी रेटिंग - 8.4
कौन-से ओटीटी पर है? - ईटीवी विन और ओटीटी प्ले
क्यों देखें? - रोमांटिक इमोशनल फिल्म है। फिल्म में 'सेल्फ-डिस्कवरी' और प्यार के गहरे पहलुओं को छुआ गया है। इसकी सादगी और दिल को छू लेने वाला संगीत आपको अंत तक बांधे रखेगा।
कुमार संभवम (Kumaara Sambavam)
कब रिलीज हुई? - 2025
आईएमडीबी रेटिंग - 8.7
कौन-से ओटीटी पर है? - अभी तक आई नहीं है
क्यों देखें? - अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो मायथोलॉजी से जुड़ी हो 'कुमार संभवम' एक बेहतरीन चुनाव है। फिल्म सती के पुनर्जन्म (पार्वती के रूप में), शिव की तपस्या, कामदेव का दहन और अंततः कार्तिकेय के जन्म की कहानी दिखाई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन