jannat actress sonal chauhan stranded in Dubai, seeking help from pm narendra modi दुबई एयरपोर्ट पर फंसी जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी सुरक्षित भारत लौटने की मदद, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दुबई एयरपोर्ट पर फंसी जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी सुरक्षित भारत लौटने की मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर मदद मांगी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि ईरान संकट के बीच दुबई में फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सुरक्षित भारत पहुंचना चाहती हैं लेकिन कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है।

Sun, 1 March 2026 08:20 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
दुबई एयरपोर्ट पर फंसी जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी सुरक्षित भारत लौटने की मदद

ईरान पर हुए मिसाइल हमले के बाद मिडिल ईस्ट के हालात बिगड़ गए हैं। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर मिसाइल हमलों से वॉर का माहौल बना दिया है। ईरान भी जवाब देते हुए इजरायल और अमेरिका के सैन्य अड्डों पर पर मिसाइल दाग रहा है। इसका असर दुबई पर भी देखा जा रहा है। हाल में दुबई की सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक पोस्ट शेयर करते हुए मदद मांगी है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो भारत वापस आना चाहती हैं लेकिन कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मांगी मदद

सोनल चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, चल रहे संकट की वजह से मैं दुबई में फंस गई हूं। फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं और अब भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है। मैं सरकार से सुरक्षित घर वापसी का अनुरोध करती हूं। किसी भी तरह की मदद के लिए मैं आभारी हूं।'

फिल्मों में आई हैं नजर

इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत में नजर आई सोनम पेशे से एक्टर, मॉडल और सिंगर हैं। उन्हें फिल्मों में पसंद किया गया था। सोनल सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों का भी बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस ने नागार्जुन के साथ द घोस्ट और प्रभास के साथ आदिपुरुष में काम किया था।

पीवी सिंधु ने शेयर किया था आंखों देखा मंजर

सोनल के अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी इस संकट में फंस गई हैं। सिंधु ऑल इंडिया इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। लेकिन अब वो इस संकट में फंस गई हैं। पीवी सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना का ज़िक्र किया है। उन्होंने बताया कि वो अपने सिर के ऊपर से गुजरती मिसाइलों की आवाज सुन रही थीं। उन्होंने अपने आंखों के सामने भयानक मंजर को देखा है। सिंधु ने एयरपोर्ट का वीडियो भी शेयर किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।