Zakir khan roasted Bollywood celebs on dhurandhar success says kitne bhi post dal lo jail to hogi धुरंधर की सक्सेस पर जाकिर खान ने बॉलीवुड के लिए मजे; कितनी भी बधाई दो, सबकी जली तो होगी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर की सक्सेस पर जाकिर खान ने बॉलीवुड के लिए मजे; कितनी भी बधाई दो, सबकी जली तो होगी

धुरंधर फिल्म ने रीसेंटली स्क्रीन अवॉर्ड्स में 14 ट्रोफी अपने नाम की हैं। इसी इवेंट में जाकिर खान लोगों को एंटरटेन कर रहे थे। बातों-बातों में उन्होंने बॉलीवुड को रोस्ट कर दिया। लोग लिख रहे हैं कि जाकिर में दम है।

Mon, 6 April 2026 11:43 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर की सक्सेस पर जाकिर खान ने बॉलीवुड के लिए मजे; कितनी भी बधाई दो, सबकी जली तो होगी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट सिनेमा की हिस्ट्री बदल चुके हैं। मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्क्रीन अवॉर्ड्स में धुरंधर ने 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस बीच इस इवेंट में जाकिर खान ने भरे ऑडिटोरियम में बॉलीवुड के लोगों की खिल्ली उड़ाई। जाकिर बोले भले ही लोग दिखावा करने के लिए बधाई दे रहे हों लेकिन धुरंधर की कमाई से सारे लोग जल गए हैं।

जाकिर ने बॉलीवुड पर किया कमेंट

स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में धुरंधर फिल्म ने हर डिपार्टमेंट में अपना दबदबा बनाया। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। इस इवेंट से जाकिर खान की एक क्लिप वायरल है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड पर तगड़ा सटायर किया है। वह बोल रहे हैं, ‘कितनी ही आप बधाई की पोस्ट डाल दें। कितनी ही स्टोरी डाल दें। कितना ही इंटरव्यू में आप कह दें मेरी फेवरिट फिल्म पर दोस्तों धुरंधर से सबकी जली तो है। देखिए बम फिल्म में फूटे ल्यारी में पर धुआं हुआ है बांद्रा से जुहू में।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंकज त्रिपाठी, जाकिर खान... आखिर क्यों सेलेब्स ब्रेक की अनाउंसमेंट कर रहे हैं?

जाकिर के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, जाकिर खान के पास सच बोलने का दम है। एक ने लिखा है, दर्शक शरम की वजह से हंसना और ताली बजाना भी भूल गए। एक ने लिखा है, लोग दिखावा कर रहे हैं लेकिन अपना सच्चा चेहरा नहीं छिपा पा रहे। एक ने लिखा है, जाकिर ने सही रोस्ट किया, असली सिनेमा को इग्नोर नहीं किया जा सकता। एक कमेंट है, उसने कैमरा पर काफी कड़वा सच बोल दिया। एक कमेंट है, मैं सच में चौंक गया ब्रो, इसमें बहुत दम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' का हिस्सा बनना चाहते थे परेश, आदित्य धर को फोन करके कही थी यह बात

बॉलीवुड के ये सिलेब्स कर चुके तारीफ

धुरंधर फिल्म के पहले पार्ट से ज्यादा क्रेज दूसरे पार्ट में दिखा। फिल्म बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी बड़ी फ्रैंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। धुरंधर की तारीफ में इंडस्ट्री के कई लोग पोस्ट लिख चुके हैं। करण जौहर ने फिल्म के लिए लंबा सा पोस्ट लिखा था। इसमें धुरंधर को रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट फिल्म बताया था। करण ने धुरंधर की तुलना 70 के दशक की फिल्मों से की थी। अक्षय कुमार, विकी कौशल, आलिया भट्ट, आमिर खान, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, अनुपम खेर, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह, रितेश देशमुख, विवेक अग्निहोत्री सहित कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स भी आदित्य धर और उनकी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी ने प्रतिबंधित शब्द ‘हरिजन’ बोलने पर मांगी माफी, बोले- पता नहीं था

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।