Dhurandhar 2 Success Paresh Rawal wanted to be a part of Ranveer Singh movie रणवीर की 'धुरंधर 2' का हिस्सा बनना चाहते थे परेश रावल, आदित्य धर को फोन करके कही थी यह बात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर की 'धुरंधर 2' का हिस्सा बनना चाहते थे परेश रावल, आदित्य धर को फोन करके कही थी यह बात

परेश रावल ने बताया कि उन्होंने 'धुरंधर' के दोनों पार्ट देखे हैं। उन्होंने पहला पार्ट दो बार देखा और अब वह 'धुरंधर 2' को भी दोबारा देखने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे महज एक फिल्म नहीं बल्कि एक महागाथा बताया।

Sun, 5 April 2026 06:04 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर की 'धुरंधर 2' का हिस्सा बनना चाहते थे परेश रावल, आदित्य धर को फोन करके कही थी यह बात

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अपनी कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोर रही है। जहां कुछ लोग रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, वहीं बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई दिग्गज इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीनियर एक्टर परेश रावल ने भी फिल्म को सराहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में 'भूत बंगला' फेम एक्टर परेश रावल ने खुलासा किया कि इस स्पाय थ्रिलर को देखने के बाद उनके मन में भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की इच्छा जगी थी।

'फिल्म देखने के बाद मैंने आदित्य से मजाक में कहा..'

परेश रावल ने बताया कि उन्होंने 'धुरंधर' के दोनों पार्ट देखे हैं। उन्होंने पहला पार्ट दो बार देखा और अब वह 'धुरंधर 2' को भी दोबारा देखने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे महज एक फिल्म नहीं बल्कि एक महागाथा बताया। परेश रावल ने मजाकिया लहजे में डायरेक्टर आदित्य धर से कहा, 'फिल्म देखने के बाद मैंने आदित्य से मजाक में कहा कि मुझे अब पता चला है कि अजीत डोभाल साहब के 2 जुड़वां भाई हैं। एक मेरी तरह दिखता है और दूसरा आर माधवन की तरह।' दरअसल 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में परेश रावल ने डोभाल से प्रेरित गोविंद भारद्वाज का रोल किया था, जबकि 'धुरंधर 2' में आर माधवन अजय सन्याल का किरदार निभाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं थम रही है धुरंधर 2 की रफ्तार, 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल

रणवीर से लेकर राकेश बेदी तक फिल्म की कास्ट

'धुरंधर 2' में एक्टर्स की एक लंबी फौज नजर आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रागी के किरदार में हैं। आर माधवन ने अजय सन्याल और अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल की भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के तौर पर वापसी की है, वहीं राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल प्ले किया है। इनके अलावा सारा अर्जुन, दानिश पांडोर, गौरव गेरा, सौम्या टंडन, अश्विन धर और मानव गोहिल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी ने खुद से धुरंधर 2 में जोड़ा था ये डायलॉग, सेट पर हंसने लगे थे लोग

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज की तैयारी

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'धुरंधर 2' अपने थिएट्रिकल रन के बाद जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट (धुरंधर 1) पहले से ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है। एक तरफ जहां धुरंधर-2 ब्लॉकबस्टर हिट हो गई वहीं अब रणबीर कपूर की रामायण के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह ने एनएमएसी गाला के स्टेज पर मचाई धूम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।