पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, जाकिर खान... आखिर क्यों सेलेब्स ब्रेक की अनाउंसमेंट कर रहे हैं?
Explainer: अब एक्टर्स का फिल्मों में न दिखने का मतलब ये नहीं है कि उनके पास काम नहीं है या उन्हें कम प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। बल्कि वे जानबूझकर दूरी बना रहे हैं। क्यों? आइए समझाते हैं।

पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, जाकिर खान...ये सब अचानक से ब्रेक क्यों ले रहे हैं? आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है? फिर आप सही जगह आए हैं। आइए आपको समझाते हैं कि एक्टर्स, म्यूजिशियन्स और कॉमेडियंस एक के बाद एक ब्रेक क्यों ले रहे हैं। दरअसल, एक्टर्स सिर्फ एक रीजन की वजह से ब्रेक नहीं ले रहे हैं। उनके ब्रेक लेने के पीछे कई सारे रीजन्स हैं। आइए आपको एक-एक करके ये रीजन्स समझाते हैं।
1.शाहरुख खान की राह पर चल रहे सेलेब्स
सबसे पहले ये ट्रेंड शाहरुख खान ने शुरू किया था। शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने चार साल (2018–2023) का ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद शाहरुख खान की जब 'पठान' और 'जवान' आई तो इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली। शाहरुख खान की ग्राफ से एक्टर्स को समझ आया कि ब्रेक लेने से आपका स्टारडम खत्म नहीं होता है।

2. थक जाते हैं एक्टर्स
आर माधवन ने हाल ही में अनफिल्टर्ड एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। उन्होंने ये ब्रेक इसलिए लिया था क्योंकि जो रोल उन्हें ऑफर हो रहे थे वे उन रोल्स से खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने ब्रेक लिया और रिसर्च में अपना टाइम लगाया। फिर उन्होंने 'रॉकेट्री' बनाई और कमबैक किया।
पंकज त्रिपाठी ने भी ब्रेक की अनाउंसमेंट करते हुए यही कहा कि वो सिर्फ ईएमआई भरने के लिए प्रोजेक्ट्स नहीं करना चाहते हैं। वह उन प्रोजेक्ट्स में अपनी एजर्नी लगाना चाहते हैं जो अच्छे हैं और अलग हैं।
3. बॉक्स ऑफिस फेलियर
कोरोना के बाद फिल्म इंडस्ट्री को सोच समझकर फिल्में बनानी पड़ रही हैं क्योंकि कोरोना के बाद फिल्में एक्टर्स के नाम पर नहीं बल्कि कहानी के दम पर चल रही हैं। अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे एक्टर्स की भी फिल्में फ्लॉप हो जा रही हैं। ऐसे में एक्टर्स खुद पर काम करने के लिए ब्रेक ले रहे हैं। एक साल में पांच फिल्में साइन करने की बजाए वे अच्छी फिल्में साइन करने पर ध्यान दे रहे हैं।

4. मेंटल हेल्थ
विक्रांत मैसी ने ब्रेक अनाउंस करते समय कहा था कि वे एक्टिंग से ब्रेक इसलिए ले रहे हैं क्योंकि वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस करना चाहते हैं। वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन/एक्टर जाकिर खान ने फिजिकल और मैंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए 2030 तक ब्रेक लेना का फैसला लिया है।
5. फाइनेंशियल नीड
एक्टर्स अब सिर्फ एक्टिंग से पैसे नहीं कमाते हैं। वे कई सारे प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट करते हैं ताकि उनके पास मल्टीपल सोर्स हो इनकम का। उदाहरण के तौर पर सुनील शेट्टी का खुद के स्टार्टअप्स हैं। प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम है जिसकी वजह से वो फिल्मों से दूर रहकर भी वही लाइफस्टाइल जी रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन