rakesh bedi shares apology video for using prohibited harijan term in an interview says nahin pata tha ki varjit hai धुरंधर के ‘जमील जमाली’ राकेश बेदी ने प्रतिबंधित शब्द ‘हरिजन’ बोलने पर मांगी माफी, वीडियो वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के ‘जमील जमाली’ राकेश बेदी ने प्रतिबंधित शब्द ‘हरिजन’ बोलने पर मांगी माफी, वीडियो वायरल

राकेश बेदी धुरंधर की पॉप्युलैरिटी के बीच एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए। हालांकि उनसे अनजाने में गलती हुई थी, इस पर माफी भी मांग ली। उनकी सार्वजनिक माफी का वीडियो वायरल है। 

Mon, 6 April 2026 10:14 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के ‘जमील जमाली’ राकेश बेदी ने प्रतिबंधित शब्द ‘हरिजन’ बोलने पर मांगी माफी, वीडियो वायरल

धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने अपने रोल से सबको चौंका दिया। फिल्म के लिए उन्हें तारीफ भी मिल रही है। हालांकि इस बीच कुछ लोग उनसे नाराज हो गए। अब राकेश बेदी ने एक स्टेटमेंट जारी करके उन लोगों से माफी मांगी है। राकेश बेदी का माफी वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल कुछ महीने पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में 'हरिजन' शब्द का इस्तेमाल किया था। राकेश बेदी ने बताया कि उनकी मंशा ठीक थी। उन्हें नहीं पता था कि यह शब्द वर्जित है।

राकेश बेदी ने मांगी माफी

वायरल क्लिप में राकेश बेदी बोले, 'नमस्कार दोस्तों, मैं राकेश बेदी हूं। कुछ महीने पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था, उसमें मैंने कहा था कि हमारे देश में भीमराव अंबेडकरजी ने दलितों और हरिजनों और पिछड़े समाज के लिए काम किया। उन्होंने इन लोगों के उत्थान के लिए बहुत मेहनत की। मैंने यह बात अच्छी मंशा से कही थी कि उन्होंने हरिजनों और दलितों के लिए कड़ी मेहनत की थी। मुझे अभी पता चला है कि हमारे देश में हरिजन शब्द का उच्चारण वर्जित है। अगर मेरे हरिजन शब्द के उच्चारण से किसी व्यक्ति विशेष को या समाज को ठेस पहुंची तो मैं क्षमा चाहता हूं। मैंने जानबूझकर नहीं कहा, मुझे पता नहीं था कि यह बात वर्जित है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सचिन तेंदुलकर ने की ‘धुरंधर’ के जमील जमाली राकेश बेदी के काम की तारीफ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए', राकेश बेदी का नबील गबोल को जवाब; शक्ल मिलती है…

राकेश बेदी को गया था फोन

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जैसवार ने राकेश बेदी का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले वह उनके साथ बातचीत का ऑडियो भी पोस्ट कर चुके हैं। इसमें उन्होंने राकेश बेदी को फोन करके बोला था कि वह अच्छे एक्टर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में 'हरिजन' शब्द का इस्तेमाल किया है जो किअपराध है। जैसवार ने राकेश बेदी को बताया था कि यह शब्द बैन है। दलित, बहुजन बोल सकते हैं। वे लोग एफआईआर करने जा रहे थे लेकिन सोचा कि पहले उनसे बात कर लें। कैलाश जैसवार ने राकेश बेदी से कहा था कि एक माफी वाला वीडियो बनाकर डाल दें तो वे लोग पुलिस तक नहीं जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के जमील जमाली एक्टर राकेश बेदी के लिए आया पाकिस्तान से मैसेज

धुरंधर में जलवा

राकेश बेदी धुरंधर के दोनों पार्ट्स में थे। पहले पार्ट में उनका रोल कॉमिक टच लिए हुए था। दूसरे पार्ट में उनका रोल क्लाइमैक्स में दर्शकों को तगड़ा सरप्राइज देता है। फिल्म में राकेश बेदी के बोले गए डायलॉग्स, बच्चा है तू मेरा, फिक्र ना करी, तेरा जमील मामू हैं ना वगैरह काफी वायरल हुए हैं। धुरंधर फिल्म में राकेश का रोल पाकिस्तानी नेता नबील गबोल से इंस्पायर्ड बताया जा रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।