आ गई यूट्यूब के टॉप गानों की वीकली लिस्ट, छाई रही धुरंधर, देखें टॉप 10 में हरियाणवी वीडियोज का जलवा
म्यूजिक के शौकीन हैं तो यूट्यूब चार्ट पर भी नजर रखते होंगे। लास्ट वीक की अपडेटेड लिस्ट आ चुकी है। इसमें आप देख सकते हैं कि कौन सा गाना ऊपर चढ़ा कौन सा डाउन हुआ। किसको-कितने व्यूज मिले।

यूट्यूब चार्ट्स की वीकली लिस्ट अपडेट हो चुकी है। इस वीक गानों में कुछ खास फेरबदल नहीं दिख रहा है। बैरण गाना अपना जलवा कायम किए है। टॉप 10 लिस्ट में वही गाने हैं जो पिछली बार थे। हालांकि कुछ की पोजिशन में अप-डाउन हुआ है। अगर आप गानों के ट्रेंड्स से खुद को अपडेट रखते हैं तो यहां पूरी लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं।
बैरण
बंजारे का गाना बैरण टॉप पर बना हुआ है। कई हफ्तों से यह गाना टॉप पोजिशन बनाए हुए है। चार्ट में इस गाने को 8 हफ्ते हो गए हैं। इसके वीकली व्यूज 34,944,605 हैं जो कि बीते हफ्ते से थोड़े ज्यादा हैं। लास्ट वीक ये 34,600,109 थे।
शरारत
धुरंधर का शरारत गाना इसके दोनों पार्ट्स के बाकी गानों से काफी आगे है। चार्ट में आए इसको 21 हफ्तों हो चुके हैं। लास्ट वीक यह 2 नंबर पर था। इसके वीकली व्यूज 28,023,700 हैं।
गहरा हुआ
चार्ट में धुरंधर का जलवा है। अरिजीत सिंह की आवाज और इरशाद कामिल के खूबसूरत बोल वाला यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है। गाना लास्ट वीक तीसरे नंबर पर रहा। चार्ट में आए इसे 22 हफ्ते हुए हैं। बीते हफ्ते इसे 21,877,420 व्यूज मिले हैं।
जाइए सजना
धुरंधर 2 का यह गाना भी चार्ट में जमा हुआ है। सतिंदर सरताज और जैस्मिन सैंडलस ने गाने को खूबसूरती से लिखा और गाया है। गाना चार नंबर पर है। चार्ट में 6 हफ्तों से है। एक हफ्ते में जाइए सजना को 21,557,704 व्यूज मिले हैं।
बैरी
प्रदीप सोलंकी और हिना की आवाज में गाना बैरी चार्ट में पांचवें नंबर पर है। इस गाने भी बीते हफ्ते की पोजिशन होल्ड कर रखी है। चार्ट में यह गाना 10 हफ्तों से है। बीते हफ्ते इसे 18,689,189 व्यूज मिले हैं।
शीशा
शीशा गाना यूट्यूब रील्स पर खूब चल रहा है। मित्ता रोर और स्वरा वर्मा का यह गाना लास्ट वीक की अपडेटेड लिस्ट में छह नंबर पर है। यह 14 हफ्तों से चार्ट में है। गाने को 17,327,205 व्यूज मिले हैं।
पावझा मल्ली
पावझा मल्ली बीते हफ्ते आठ नंबर पर था, इस साल यह सातवें नंबर पर है। चार्ट में यह आठ हफ्तों से है। गाने के वीकली व्यूज 17,158,081 हैं।
मुट्टा कलक्की
मुट्टा कलक्की गाना एक पायदान नीचे आया है। यह सॉन्ग सात नंबर पर था अब आठ पर आ गया है। यह दस हफ्ते से चार्ट में है। रील्स में यह गाना भी चल रहा है। गाने के वीकली व्यूज 17,142,809 हैं।
फॉर्च्यूनर
हरियाणवी गाना फॉर्च्यूनर नौ नंबर पर है। यह तीन पायदान चढ़ा है। सिंगर राज मावर और रुचिका जांगिड़ हैं। गाना 30 हफ्तों से चार्ट में है। फॉर्च्युनर के वीकली व्यूज 14,292,009 हैं।
पल-पल
पल-पल बीते हफ्ते की तरह इस वीक भी 10 नंबर पर है। चार्ट में यह 55 हफ्तों से है। इसको हफ्ते में 13,431,376 व्यूज मिले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन