top 10 Most viewed bhakti Songs on youtube Gulshan kumar hanuman chalisa tops Sushant singh Rajput namo namo 1 billion यूट्यूब के टॉप 10 भजनों में हनुमान चालीसा नंबर 1; सुशांत सिंह राजपूत या प्रभास में किसका गाना बिलियन पार?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूब के टॉप 10 भजनों में हनुमान चालीसा नंबर 1; सुशांत सिंह राजपूत या प्रभास में किसका गाना बिलियन पार?

यूट्यूब पर भक्ति गीत सुनते हैं तो आपने भी हरिहरन की आवाज में गुलशन कुमार वाला हनुमान चालीसा जरूर सुना होगा। इसके व्यूज 5 बिलियन से भी ज्यादा हैं। टॉप 10 भक्ति गानों की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का भी एक गाना है।

Mon, 27 April 2026 06:07 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूब के टॉप 10 भजनों में हनुमान चालीसा नंबर 1; सुशांत सिंह राजपूत या प्रभास में किसका गाना बिलियन पार?

यूट्यूब पर सिर्फ फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि भक्ति गीतों का भी जबरदस्त क्रेज है। बॉलीवुड, भोजपुरी और हरियाणवी के साथ भगवान के गाने भी खूब सुने जाते हैं। इनमें टी-सीरीज का हनुमान चालीसा सबसे ज्यादा पॉप्युलर है। भारत में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां यह बजाया ना जाता हो। इसके व्यूज भी बिलियन्स में हैं। इसके अलावा भी कई भजन, आरती और गाने हैं जिनके व्यूज साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं। यूट्यूब की मोस्ट व्यूड लिस्ट में कुछ भजन बॉलीवुड फिल्मों के भी हैं। आप यहां टॉप 10 गाने और उनके व्यूज देख सकते हैं।

श्री हनुमान चालीसा

भारत का शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां हनुमान चालीसा ना सुना जाता है। यूट्यूब पर कई सारे वीडियोज हैं जिनमें गुलशन कुमार वाला हनुमान चालीसा सबसे पॉप्युलर है। इसे हरिहरण ने गाया है। वीडियो को यूट्यूब पर 5.3 बिलियन+ व्यूज मिल चुके हैं। यह 14 साल पहले अपलोड किया गया था।

संकटमोचन हनुमान अष्टक

लिस्ट में दूसरे नंबर पर टी-सीरीज भक्ति सागर यूट्यूब चैनल का संकटमोचन हनुमान अष्टक भजन भी है। इसे भी हरिहरन ने गाया है। इसे 8 साल पहले अपलोड किया गया था। इस भजन को 1.18 बिलियन+ व्यूज मिल चुके हैं।

नमो-नमो शंकरा

सबसे ज्यादा देखे गए भक्ति गीतों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुशांत सिंह राजपूत का गाना नमो नमो शंकरा है। यह फिल्म केदारनाथ का गाना है। गाना 5 साल पहले अपलोड किया गया था इसे 1.3 बिलियन+ व्यूज मिल चुके हैं। गाना अमित त्रिवेदी ने गाया है।

कौन है वो कौन है वो

चौथे नंबर पर प्रभास स्टारर बाहुबली का गाना कौन है वो कौन है वो है। 10 साल में इस गाने को 713 मिलियन+ व्यूज मिल चुके हैं। गाने को कैलाश खेर ने गाया है। लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर हैं।

जय गणेश जय गणेश

ज्यादा व्यूज पाने वाले भक्ति गानों में पांचवें नंबर पर गणेशजी की आरती जय गणेश जय गणेश है। 14 साल में इसे 677 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में बैंगल्स ने लूटे 10 मिलियन+ व्यूज

श्री हनुमान अमृतवाणी

इस लिस्ट में छठे नंबर पर अनुराधा पौडवाल की आवाज में श्री हनुमान अमृतवाणी पार्ट 2 है। इसे 591 मिलियन व्यूज मिले हैं। अपलोड हुए 9 साल बीत चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान चालीसा सुनने वालों में हिंदू ही नहीं मुस्लिम एक्टर्स भी शामिल, देखें नाम

बम भोले

लिस्ट में सात नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी का गाना बम भोले है। जी म्यूजिक कंपनी पर इस वीडियो को 5 साल में 560 मिलियन+ व्यूज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धक-धक करने लगा’ जैसे हिट सॉन्ग गाने वाली अनुराधा पौडवाल क्यों बनीं भजन क्वीन?

बाल गणेश

लिस्ट में आठवें नंबर पर बाल गणेश का नाचे धिन धिन है। यह बच्चों के बीच काफी पॉप्युलर है। गाने को 16 साल में 540 मिलियन व्यूज मिले हैं। यहां क्लिक करके देखें गाना

सांवली सूरत पे

भक्ति के गानों में नौंवे नंबर पर कृष्णजी का भजन सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया है। इस गाने के सिंगर संजू शर्मा हैं। लिरिक्स पुरुषोत्तम जी शर्मा की हैं। भजन को 534 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह गाना 12 साल से देखा जा रहा है।

बाल गणेश

लिस्ट में दस नंबर पर बाल गणेश का शंकरजी का डमरू गाना है। इसको 13 साल में 534 मिलियन व्यूज मिले हैं। यहां क्लिक करके देखें वीडियो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।