youtube top 10 most popular artist in in india alka Yagnik udit Narayan Arijit singh kumar sanu shashwat Sachdev list यूट्यूब चार्ट्स में छाए ये टॉप 10 आर्टिस्ट, तीसरे नंबर पर अरिजीत सिंह, देखें कौन है मोस्ट पॉप्युलर लिस्ट में टॉपर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनयूट्यूब चार्ट्स में छाए ये टॉप 10 आर्टिस्ट, तीसरे नंबर पर अरिजीत सिंह, देखें कौन है मोस्ट पॉप्युलर लिस्ट में टॉपर

यूट्यूब चार्ट्स में छाए ये टॉप 10 आर्टिस्ट, तीसरे नंबर पर अरिजीत सिंह, देखें कौन है मोस्ट पॉप्युलर लिस्ट में टॉपर

यूट्यूब पर रीसेंटली आए पॉप्युलर आर्टिस्ट की लिस्ट में कौन से सिंगर्स के गाने भारत में ज्यादा सुने जा रहे हैं, अगर ये जानने में इंट्रेस्ट है तो यहां दी गई लिस्ट देख सकते हैं।

Kajal SharmaWed, 15 April 2026 10:08 PM
1/11

इन आर्टिस्ट ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा

यूट्यूब गाने सुनने और देखने का सबसे आसानी से उपलब्ध माध्यम है। यहां पर किस आर्टिस्ट को कितना सुना जा रहा है आप हर हफ्ते जान सकते हैं। 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 वाले वीक में भारत के जिन 10 सिंगर्स को सुना गया आप उनके नाम जान सकते हैं। यह जानकर हैरानी होगी कि एक हफ्ते में उन्हें कितने व्यूज मिले हैं। लिस्ट में पुराने दिग्गज कुमार सानू, अलका याग्निक सहित धुरंधर फेम शाश्वत सचदेव जैसे लोग भी शामिल हैं। देखें टॉप 10 लिस्ट...

2/11

अलका याग्निक

बीते हफ्ते अलका याग्निक को सबसे ज्यादा सुना गया। इससे पहले भी वह नंबर 1 पर थीं। अलका याग्निक को एक हफ्ते में 393,172,561 व्यूज मिले हैं। यूट्यूब चार्ट्स में अल्का 499 हफ्तों से हैं।

3/11

उदित नारायण

पॉप्युलर आर्टिस्ट की लिस्ट में उदित नारायण दूसरे नंबर पर हैं। लास्ट वीक भी वह 2 नंबर पर थे। उन्हें चार्ट पर आए 499 हफ्ते बीच चुके हैं। यूट्यूब पर उदित नारायण को एक हफ्ते में 306,193,241 व्यूज मिले हैं।

4/11

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने भी अपनी पोजीशन बरकरार रखी है। वह 3 नंबर पर हैं। उन्हें चार्ट में 499 वीक्स हुए हैं। अरिजीत के गानों को यूट्यूब पर एक हफ्ते में 256,223,512 व्यूज मिले हैं।

5/11

कुमार सानू

कुमार सानू यूट्यूब चार्ट में एक पोजिशन अप हुए हैं। बीते हफ्ते वह 5 नंबर पर थे। अब 4 पर आ गए हैं। वह 499 वीक्स से चार्ट में हैं। कुमार सानू के गानों को यूट्यूब पर 219,270,374 व्यूज मिले हैं।

6/11

शाश्वत सचदेव

शाश्वत सचदेव 4 नंबर से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह चार्ट में 31 हफ्तों से हैं। उनके गानों को यूट्यूब 202,423,745 व्यूज मिले हैं।

7/11

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल 6 नंबर पर अपनी पोजिशन मेनटेन किए हुए हैं। उन्हें चार्ट पर आए 499 हफ्ते हुए हैं। उनके गाने एक हफ्ते में 172,422,671 बार देखे गए हैं।

8/11

शिल्पी राज

चार्ट में 7 नंबर पर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज हैं। वह चार्ट में 292 हफ्तों से हैं। उन्हें 165,339,676 व्यूज मिले हैं।

9/11

खेसारी लाल यादव

पॉप्युलर आर्टिस्ट की लिस्ट में खेसारी लाल यादव 8 नंबर पर हैं। इससे पहले 9वें पायदान पर थे। चार्ट में उन्हें भी 499 वीक हुए हैं। उनके गानों को 128,460,698 व्यूज मिले हैं।

10/11

सोनू निगम

लिस्ट में सोनू निगम काफी नीचे यानी 9 नंबर पर हैं। वह पहले 11वीं पोजिशन पर थे। चार्ट्स में वह भी 499 हफ्ते बिता चुके हैं। सोनू निगम के गानों को 123,602,375 मिले हैं।

11/11

पवन सिंह

लिस्ट में पवन सिंह बॉटम यानी 10 नंबर पर हैं। पहले वह 8 पर थे। लिस्ट में उन्हें भी 499 हफ्ते बीत चुके हैं। उनके गानों को 123,023,822 व्यूज मिले हैं।