top 7 Trending Music gaining the most buzz on YouTube india till 30 April 2026 sidhu moose wala number 1 check full list यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक में सिद्धू मूसेवाला का ये गाना बना फायर, देखें भोजपुरी, बॉलीवुड में कौन आगे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक में सिद्धू मूसेवाला का ये गाना बना फायर, देखें भोजपुरी, बॉलीवुड में कौन आगे

यूट्यूब पर कौन सा म्यूजिक ट्रेंड कर रहा है, किस म्यूजिक वीडियो या गाने पर लोगों का ज्यादा इंगेजमेंट है, अगर आपकी रुचि इन सबमें है तो यहां टॉप 7 का लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।

Thu, 30 April 2026 11:07 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक में सिद्धू मूसेवाला का ये गाना बना फायर, देखें भोजपुरी, बॉलीवुड में कौन आगे

यूट्यूब की ट्रेंडिंग म्यूजिक लिस्ट में एक नए गाने की एंट्री हुई है। यह गाना सिद्धू मूसेवाला का है। 27 अप्रैल 2026 को अपलोड किए इस गाने को काफी प्यार मिल रहा है। इसका इंगेजमेंट काफी ज्यादा है। यहां आप देख सकते हैं यूट्यूब पर उन 7 म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट जो सबसे ज्यादा चर्चित हैं या जिन पर लोग लाइक, कमेंट्स और शेयर कर रहे हैं। लिस्ट में आमिर खान, अक्षय कुमार के पुराने गाने हैं। एक बिहारी, एक साउथ और एक मराठी मिक्स गाना है।

आईज ऑन मी

ट्रेडिंग म्यूजिक की लेटेस्ट अपडेटेड लिस्ट (30 अप्रैल) में सिद्धू मूसेवाला का गाना आईज ऑन मी है नंबर 1 पर है। यह सिद्धू मूसेवाला यूट्यूब पर 27 अप्रैल को रिलीज हुआ है। इसे 10691635 व्यूज मिल चुके हैं। गाने के सिंगर, लिरिसिस्ट और कंपोजर सिद्धू मूसेवाला हैं। इस वीडियो पर 1.3 मिलियन लाइक्स हैं। साथ ही 356,388 कमेंट्स हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब की वीकली टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में इस बार नहीं मिली भोजपुरी को जगह

कोचु कुंजिताचनोरू (रीमिक्स)

मलयाली सॉन्ग कोचु कुंजिताचनोरू भी भारत के ट्रेंडिंग म्यूजिक चार्ट में बज क्रिएट कर रहा है। 23 अप्रैल को रिलीज हुए इस गाने को छह दिनों में 3,905,862 व्यूज मिले हैं। गाने पर 42 हजार लाइक्स हैं और 666 कमेंट्स हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 7 हरियाणवी गानों को मिले ताबड़तोड़ व्यूज, देखें कौन पहुंचा बिलियन पार

बैंगल्स

संजू राठौड़ और ईशा मालवीय का गाना ट्रेडिंग बज लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यह गाना कई दिनों तक नंबर 1 रहा है। यह म्यूजिक वीडियो 18 अप्रैल 2026 को रिलीज हुआ था। 18 दिनों में इसे 18,490287 व्यूज मिल चुके हैं। इस पर 319k लाइक्स हैं और 9968 व्यूज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर टॉप 7 गानों में खेसारी लाल का जलवा, देखें लिस्ट में बनाई किसने जगह

बिगहा के बिगहा

ट्रेडिंग म्यूजिक में चौथे नंबर पर भोजपुरी म्यूजिक वीडियो बिगहा के बिगहा है। यह गाना 24 अप्रैल को रिलीज हुआ है। पांच दिनों में इस गाने पर 1,428547 व्यूज हैं। 5.9 हजार लाइक्स और 72 कमेंट्स हैं। यह तेजी से पॉप्युलर हो रहा है।

दिल ने तेरा नाम लिया

दिल ने तेरा नाम लिया गाना भी लंबे समय से चार्ट में है। यह 21 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया है। आठ दिनों में इस पर 3,523,027 व्यूज हैं। म्यूजिक वीडियो पर 14 हजार लाइक्स हैं।

शीशा चाहे टूट भी जाए

उदित नारायण का गाना शीशा चाहे टूट भी चाए दो दिन पहले काफी बज में था। अब इसका ट्रेंड थोड़ा ड्रॉप हुआ है। यह 20 अप्रैल को अपलोड किया गया था। अब छह नंबर पर है। गाना तुम मेरे हो फिल्म का है। इसे आमिर खान और जूही चावला पर फिल्माया गया है।

वो तसव्वुर का आलम

वो तसव्वुर का आलम गाना टॉप 7 लिस्ट में बॉटम में है। इस गाने को 8 दिनों में 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। गाना अलका याज्ञनिक और उदित नारायण ने गाया है। फिल्म का नाम ऐतराज है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।