youtube weekly 10 most popular songs updated till 23 April 2026 bairan tops dhurandhar holds 4 spots no Bhojpuri video यूट्यूब की वीकली टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नहीं मिली भोजपुरी गानों को जगह, हरियाणी और धुरंधर का जलवा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूब की वीकली टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नहीं मिली भोजपुरी गानों को जगह, हरियाणी और धुरंधर का जलवा

यूट्यूब का वीकली चार्ट अपडेट हो चुका है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस वीडियो को एक हफ्ते में कितने ज्यादा व्यूज मिले और टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन से गानों ने जगह बनाई।

Mon, 27 April 2026 03:41 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूब की वीकली टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नहीं मिली भोजपुरी गानों को जगह, हरियाणी और धुरंधर का जलवा

यूट्यूब का वीकला चार्ट अपडेट हो चुका है। इस चार्ट में आप देख सकते हैं कि 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 वाले वीक में कौन से गाने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पॉप्युलर रहे। इस बार टॉप 10 की लिस्ट से भोजपुरी गाने गायब हो चुके हैं। हरियाणवी गाना बैरण नंबर 1 पर है। धुरंधर के दोनों पार्ट्स के गानों अपना जलवा बरकरार रखा है। यहां आप टॉप 10 की लिस्ट देख सकते हैं।

बैरण

यूट्यूब के वीकली चार्ट में नंबर 1 पर है। यह बीते हफ्ते भी 1 नंबर पर था। यह चार्ट्स में 7 वीक्स से है। इस वीडियो को एक हफ्ते में 34,600,109 व्यूज मिले हैं।

शरारत

धुरंधर का गाना शरारत 20 हफ्तों से चार्ट्स में है। वीकली मोस्ट पॉप्युलर गानों की लिस्ट में इसे दूसरी पोजिशन मिली है। यह गाना बीते हफ्ते भी दूसरे नंबर पर था। इसको 28,912,337 वीकली व्यूज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर देखा जा रहा ममता कुलकर्णी का ये गाना, देखें- टॉप 7 ट्रेंडिंग वीडियो

गहरा हुआ

धुरंधर पार्ट 1 का गाना गहरा हुआ बीते हफ्ते चार नंबर पर था, यह इस बार 3 नंबर पर आ गया है। यह 21 हफ्तों से चार्ट में है। इस म्यूजिक वीडियो को एक हफ्ते में 24,385,856 व्यूज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब के टॉप 10 भजनों में हनुमान चालीसा नंबर 1, सुशांत सिंह का गाना बिलियन पार

जाइए सजना

धुरंधर 2 द रिवेंज का गाना जाइए सजना बीते हफ्ते चार नंबर पर था, इस वीक यह 4 पर है। चार्ट में यह 5 हफ्तों से है। इस गाने को हफ्ते में 20,934,421 व्यूज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेसारी लाल या पवन सिंह नहीं यूट्यूब पर ताबड़तोड़ देखे गए इस सिंगर के गाने

बैरी

हरियाणवी गाना बैरी छठवें से पांचवें नंबर पर आ गया है। चार्ट्स में यह 9 हफ्तों से है। इसके एक वीक में 18,687,061 हैं। टोटल की बात करें तो 89 मिलियन व्यूज पार कर चुका है।

शीशा

हरियाणवी गाना शीशा पिछले हफ्ते 5 नंबर पर था। अब यह 6 पर आ चुका है। चार्ट में यह 13 हफ्तों से है। एक वीक में इसे 17,810,735 व्यूज मिले हैं। इस वीडियो के टोटल व्यूज 73 मिलियन से ज्यादा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब चार्ट्स में छाए ये 10 आर्टिस्ट,तीसरे नंबर पर अरिजीत सिंह, देखें कौन टॉपर

मुट्टा कलक्की

मुट्टा कलक्की म्यूजिक वीडियो बीते हफ्ते नौ नंबर पर था। यह अब 7 नंबर पर आ गया है। चार्ट में भी यह गाना 9 हफ्तों से है। एक हफ्ते में इस गाने को 16,752,278 व्यूज मिले हैं।

पावझा मल्ली

पावझा मल्ली का म्यूजिक वीडियो 8 नंबर पर है। चार्ट में आए इसे 7 हफ्ते हुए हैं। गाने को 14,660,622 व्यूज मिल चुके हैं। एक महीने में इस गाने को 119 मिलियन व्यूज मिले हैं।

जान से गुजरते हैं

लिस्ट में 9 नंबर पर धुरंधर 2 का गाना जान से गुजरते हैं। इस गाने को एक हफ्ते में 14,585,651 व्यूज मिले हैं।

पल-पल

वीकली टॉप 10 म्यूजिक की लिस्ट में लास्ट नंबर पर पल-पल का ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो है। चार्ट में 54 वीक हो चुके हैं। एक हफ्ते में इस गाने को 13,858,072 व्यूज मिले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।