यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा ममता कुलकर्णी का ये गाना, टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में दो भोजपुरी
भारत में ट्रेडिंग म्यूजिक में ममता कुलकर्णी का एक गाना चर्चा में है। नंबर एक पर तो संजू राठौड़ ईशा मालवीय के साथ जमे हैं। टॉप 7 की लिस्ट में दो भोजपुरी गानों को भी जगह मिली है।

यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट अपडेट होती रहती है। इसमें आप देख सकते हैं कि भारत में किस गाने को यूट्यूब पर देखा जा रहा है या उस पर ज्यादा रिएक्शंस दिख रहे हैं। 27 अप्रैल तक की अपडेटेड लिस्ट में ममता कुलकर्णी का एक पुराना गाना दिख रहा है। यह चार नंबर पर है। वहीं अक्षय कुमार का भी खूब सुना जा रहा है। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि इस गाने को पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया जता है। ट्रेंड्स में दो भोजपुरी गाने भी हैं। यहां आप ट्रेंडिंग म्यूजिक की लिस्ट देख सकते हैं। हम आपके लिए टॉप 7 गाने इस लिस्ट में रख रहे हैं।
1.बैंगल्स
लिस्ट में एक नंबर पर संजू राठौड़ का म्यूजिक वीडियो बैंगल्स है। यह 18 अप्रैल को रिलीज हुआ था। 7 दिनों में इसे 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर 9198 समेंट्स भी दिख रहे हैं। वहीं 281 लोगों ने इसे लाइक किया है। गाना मराठी, हिंदी और इंग्लिश में मिक्स है। इसमें शेकी-शेकी वाली जोड़ी संजू और ईशा मालवीय को पसंद किया जा रहा है।
2.कोचु कुनजिंताचनोरू रीमिक्स
कोचु कुनजिंताचनोरू गाने ने वीकेंड में तगड़ी जम्प मारी है। 25 अप्रैल को यह गाना ट्रेडिंग म्यूजिक लिस्ट में 7 नंबर पर था। 27 अप्रैल को यह नंबर 2 पर आ चुका है। गाना तीन दिन पहले रिलीज हुआ है और इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
3.दिल ने तेरा नाम लिया
तेरी यादों की चादर ओढ़े एल्बम का गाना दिल ने तेरा नाम लिया तीसरे नंबर पर है। यह गाना शनिवार तक दूसरे नंबर पर था। अपलोड होने के पांच दिन के अंदर इसे 2.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस पर 201 कमेंट्स हैं।
4.गुप चुप गुप चुप
चौथे नंबर पर बॉलीवुड के पुराने म्यूजिक वीडियो की एंट्री हुई है। यह करण अर्जुन फिल्म का गाना है जो कि ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया है। गाने के बोल हैं, लांबा लांबा घूंघट काहे को डाला। इस वीडियो को 5 दिनों में 2.4 व्यूज मिले हैं। कमेंट्स 34 ही हैं।
5.वो तस्सवुर का आलम
पांचवें नंबर पर ऐतराज मूवी का गाना वो तस्सुवर का आलम है। यह अक्षय कुमार और करीना कपूर पर फिल्माया गया है। गाने को 5 दिनों में 2062688 व्यूज मिले हैं। इस पर 4 हजार से ज्यादा लाइक्स और 25 कमेंट्स हैं। यह गाना पाकिस्तानी चार्ट्स में भी रहता है।
6.छिल देबू का
ट्रेंडिंग म्यूजिक में छठवां नंबर भोजपुरी गाने का है। वीडियो पवन सिंह और खुशी कक्कड़ के गाने छिल देबू का है। इसे पांच दिनों में 2.9 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसे 111 हजार लाइक्स मिले हैं।
7.बेलनवो खईबा
सातवें नंबर पर भी भोजपुरी गाना है। गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का है। इसके बोल हैं बेलनवो खईबा। वीडियो को पांच दिनों में 2.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन