youtube top 7 trending music india April 28 2026 sheesha chahe to wo tassavur ka aalam and one Bhojpuri in list यूट्यूब पर चर्चा बटोर रहे ये 7 ट्रेंडिंग वीडियोज, आमिर खान के पुराने सैड सॉन्ग ने ममता कुलकर्णी को पछाड़ा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूब पर चर्चा बटोर रहे ये 7 ट्रेंडिंग वीडियोज, आमिर खान के पुराने सैड सॉन्ग ने ममता कुलकर्णी को पछाड़ा

यूट्यूब पर कौन से गाने चर्चा बटोर रहे हैं, किस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं, इन सबसे मिलकर ट्रेंडिंग म्यूजिक की बज लिस्ट तैयार होती है। यहां आप चेक कर सकते हैं टॉप 7 गाने।

Tue, 28 April 2026 04:52 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूब पर चर्चा बटोर रहे ये 7 ट्रेंडिंग वीडियोज, आमिर खान के पुराने सैड सॉन्ग ने ममता कुलकर्णी को पछाड़ा

यूट्यूब पर ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट टाइम टु टाइम अपडेट होती रहती है। 28 अप्रैल 2026 का रीसेंट ट्रेंड काफी इंट्रेस्टिंग है। इसमें बॉलीवुड के 3 पुराने गाने चर्चा बटोरते दिख रहे हैं। इस लिस्ट में एक गाना कई दिनों से नंबर 1 पर है, जो कि मराठी, हिंदी और अंग्रेजी मिक्स है। टाइटल है बैंगल्स। एक साउथ का गाना है और टॉप 7 में एक भोजपुरी गाना भी है। यह ट्रेडिंग लिस्ट लोगों की वीडियो पर रियल टाइम ऐक्टिविटी जैसे लाइक, कमेंट्स के आधार पर बनती है। आप यहां यह लिस्ट देख सकते हैं।

बैंगल्स

पहले नंबर पर संजू राठौड़ का बैंगल्स सुना जा रहा है। शेकी-शेकी के बाद इस गाने को भी काफी बज मिल रहा है। गाना 18 अप्रैल 2026 को रिलीज हुआ था। 9 दिनों में इसे 15,634,956 व्यूज मिल चुके हैं।

कोचु कुंजिंताचानोरु

ट्रेंडिंग म्यूजिक में दूसरे नंबर पर दूसरे नंबर पर मलयाली गाना कोचु कुंजिंताचानोरु गाना चर्चा बटोर रहा है। यह लगातार दूसरे दिन भी इसी पोजिशन पर है। इस गाने को चार दिनों में 2,913,499 व्यूज मिल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर टॉप 7 गानों में खेसारी लाल का जलवा, देखें लिस्ट में बनाई किसने जगह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब की वीकली टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में इस बार नहीं मिली भोजपुरी को जगह

शीशा चाहे टूट भी जाए

तीसरे नंबर पर बॉलीवुड का एक काफी पुराना सैड सॉन्ग है। यह आमिर खान और जूही चावला की फिल्म तुम मेरे हो का म्यूजिक वीडियो है। गाने के बोल हैं शीशा चाहे टूट भी जाए। 7 दिनों में इस गाने को 2,975,166 व्यूज मिले हैं। यह गाना उदित नारायण ने गाया है। लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी के हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आनंद-मिलिंद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपने सुना, गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन? लोग बोले पैसा वसूल हो गईल भाई

दिल ने तेरा नाम लिया

तेरी यादों की चादर ओढ़े वीडियो का यह गाना 21 अप्रैल 2026 से चार्ट में है। ट्रेंडिंग म्यूजिक की पॉप्युलर लिस्ट में यह चार नंबर पर है। छह दिन में इस गाने को 2,910,629 व्यूज मिले हैं।

वो तसव्वुर का आलम

पांच नंबर पर अक्षय कुमार का गाना वो तसव्वुर का आलम खूब सुना जा रहा है। ऐतराज फिल्म के इस गाने को अल्का याज्ञनिक ने गाया है। लिरिक्स समीर की हैं और कम्पोजर हिमेश रेशमिया हैं। गाने को 3 मिलियन+ व्यूज मिले हैं।

गुपचुप गुपचुप

पॉप्युलैरिटी लिस्ट में छठे नंबर पर करण अर्जुन का गाना लांबा-लांबा घूंघट है। इसे ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया है। गायिका अल्का याज्ञनिक और इला अरुण हैं। व्यूज की बात करें तो छह दिनों में इसे 3,036,221 व्यूज मिले हैं। ममता कुलकर्णी कल तक 4 नंबर पर थीं अब 2 पायदान नीचे आ गई हैं।

छिल देबू का

सात नंबर पर भोजपुरी गाना छिल देबू का है। गाना पवन सिंह और खुशी कक्कड़ ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी और निक्की निहाल की हैं। 22 अप्रैल को अपलोड होने के बाद यह गाना 3.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है। छह दिनों में इस गाने को 3,126,253 व्यूज मिले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।