youtube top 7 language Weekly ranking of the most popular Bhojpuri music videos updated till 23 April 2026 khesari lal यूट्यूब भोजपुरी टॉप 7 गानों में छाए खेसारी लाल; नए वीडियो की एंट्री, लोग बोले- इस लगन बस यही गाना बाजी, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूब भोजपुरी टॉप 7 गानों में छाए खेसारी लाल; नए वीडियो की एंट्री, लोग बोले- इस लगन बस यही गाना बाजी

यूट्यूब पर बीते हफ्ते भोजपुरी गानों में खेसारी लाल यादव का जलवा रहा। उनके कौन से गाने को कितने व्यूज मिले हैं आप इस पॉप्युलर गानों की वीकली लिस्ट में देख सकते हैं।

Tue, 28 April 2026 11:27 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूब भोजपुरी टॉप 7 गानों में छाए खेसारी लाल; नए वीडियो की एंट्री, लोग बोले- इस लगन बस यही गाना बाजी

यूट्यूब पर मोस्ट पॉप्युलर भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज की यूट्यूब रैकिंग आ चुकी है। 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 क बीच कौन से गानों को ज्यादा व्यूज मिले, इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। हम यहां टॉप 7 गाने ले रहे हैं आप उनके वीकली व्यूज, सिंगर के नाम भी देख सकते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का दबदबा है। 7 में से 4 उनके गानों ने कब्जा किया है।

कमर में दागी

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का कमर में दागी गाना भोजपुरी लैंग्वेज म्यूजिक चार्ट्स में नंबर 1 पर है। यह म्यूजिक वीडियो 4 हफ्तों से चार्ट में है। इसके वीकली व्यूज 5,633,137 हैं। इस गाने के टोटल व्यूज 30,308,547 हैं। कमर में दागी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स कुंदन प्रीत की हैं।

मेहरारू से केहू ना जीतल बा

दूसरे नंबर पर भी खेसारी लाल यादव का गाना है। मेहरारू के जीतल बा गाने को बीते हफ्ते 3,712,140 मिले हैं। चार्ट में यह दो हफ्तों से है। गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है। रिलीज होने के दो वीक्स में इसके टोटल व्यूज 11.62 मिलियन पार कर चुके हैं।

राजाजी के दिलवा

राजाजी के दिलवा गाना भोजुपीर चार्ट्स में 4 से 1 नंबर चढ़कर तीसरी पोजिशन पर आ गया है। चार्ट में यह 29 हफ्तों से है। एक हफ्ते में इसे 3,682,585 व्यूज मिले हैं। गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इसके टोटल व्यूज 385,316,673 हो चुके हैं।

गर्मी गरम बिया

गर्मी गरम बिया 1 पायदान ड्रॉप हुआ है। यह बीते हफ्ते तीन नंबर पर था अब 4 पर आ गया है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। 4 हफ्तों से यह गाना चार्ट में है। इस गाने के वीकली व्यूज 2,840,622 हैं।

गोली चलवा दी

भोजपुरी लैंग्वेज चार्ट में एक नए गाने की एंट्री हुई है। यह गाना है गोली चलवा दी। गायक खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने मिलकर गाया है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास की हैं। गाना 16 अप्रैल को रिलीज हुआ है। एक हफ्ते में इसे 2,673,374 और टोटल 7,198,539 व्यूज मिले हैं। इस गाने पर लोगों के कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, गावं की शादी में ये गाना बजवाओ। एक कमेंट है, इस लगन में बस यही गाना बाजी।

लइका किसान के

प्रमोद प्रेमी किसान का गाना लईका किसान के 11 नंबर से 6 पर आ गया है। चार्ट में यह म्यूजिक वीडियो दो हफ्तों से है। इसके वीकली व्यूज 2,461,771 हैं। गाने को टोटल 6.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

सड़िया सरकाव राजाजी

भोजपुरी चार्ट की टॉप 7 लिस्ट में आखिरी गाना है सड़िया सरकाव राजाजी। इसे नीलकमल सिंह ने गाया है। म्यूजिक वीडियो में आकांक्षा पुरी दिख रही हैं। लिरिक्स आशुतोष तिवारी की है। गाना चार्ट में 20 दिन से है। बीते हफ्ते इसे 2,395,725 मिले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।