have you heard dhurandhar movie song gehra hua Bhojpuri version people reacting paisa vasool ho gael आपने सुना, धुरंधर के गाने गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन? बार-बार सुन रहे लोग, बोले- पैसा वसूल हो गईल, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
More

आपने सुना, धुरंधर के गाने गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन? बार-बार सुन रहे लोग, बोले- पैसा वसूल हो गईल

धुरंधर फिल्म के गाने लोगों ने खूब सुने। इसका गाना गहरा हुआ लोगों ने खूब पसंद किया। अब इसका भोजपुरी वर्जन वायरल हो रहा है। अगर आपने अब तक नहीं सुन पाया है तो यहां सुन सकते हैं।

Sun, 26 April 2026 06:14 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
आपने सुना, धुरंधर के गाने गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन? बार-बार सुन रहे लोग, बोले- पैसा वसूल हो गईल

धुरंधर फिल्म के गाने यूट्यूब चार्ट्स पर तो धमाल मचाते रहे हैं। अब इसका भोजपुरी वर्जन भी गर्दा उड़ा रहा है। मृत्युंजय रॉय नाम के म्यूजिक क्रिएटर और सिंगर ने यह गाना गाया है। इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोगों ने इसकी काफी तारीफ की है। मृत्युंजय ने कई बॉलीवुड गानों भोजपुरी वर्जन बनाए हैं। लोग उनके कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री को ऐसे ही आर्टिस्ट की जरूरत है।

ये हैं भोजपुरी गाने के बोल

मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लिप पोस्ट की है। इसमें वह बोलते हैं, कैसा होता अगर धुरंधर फिल्म का ये गाना भोजपुरी में होता। इसके बाद वह गाते हैं, तोहरा पिरितिया में जारे के बा। बेइंतेहा प्यार कारे के बा। साथ जिये साथ मारे के बा। अंखियन में बा जादू बा कातिल अदा। बान्हल सनेहिया के डोरी से हो। ताकेलु जब चोरी चोरी से हो। गुजरेलु जब हमरा ओरी से हो, लागे दिल के संघतिया तू ही तू हऊ। तू अगर कहा, त बताए दीही। तू अगर कहा ए जताए दीही। तू अगर कहा, हो जाएं तोहार....बेचैन बा, ए मनवा के तू ही आराम दा। नादान बा, ना बूझे बतिया तू ही काम दा। गहरा भइल...

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर 100 मिलियन+ की लिस्ट में हैं ये 7 भोजपुरी वीडियोज, देखें टॉपर

लोगों ने की खूब तारीफ

इस क्लिप पर चार हजार से ज्यादा कमेंट्स हैं और लोगों ने खूब तारीफ की है। एक फॉलोअर ने लिखा है, ऐसे ही गायक की भोजपुरी जगह में जरूरत है, बहुत सारा शुभकामनाएं बा भविष्य में। एक ने लिखा है, मैं तो आपकी फैन हो गई भइया। एक कमेंट है, बड़ा बढ़िया लागल भइया, का बताई हम त निशब्द हइं। एक कमेंट है, भोजपुरी भाषा को ऊंचाी देने के लिए दिल से आभार। एक कमेंट है, लिरिक्स और आवाज दोनों मस्त हैं। एक और ने लिखा है, फिर से रीचार्जवा के पैसा वसूल हो गईल भाई। एक ने लिखा है, भाई बहुत बढ़िया, बाकियों ने तो गंदगी फैला रखी है। एक ने लिखा है, आवाज बेहतरीन है, भोजपुरी गाना लग नहीं रहा है क्योंकि भोजपुरी गाने ऐसे नहीं होते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब में सब पर भारी खेसारी लाल, टॉप 5 वीडियो में 4 गानों पर किया कब्जा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेसारी लाल या पवन सिंह नहीं यूट्यूब पर ताबड़तोड़ देखे गए इस सिंगर के गाने

गाए हैं कई और गाने

मृत्युंजय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारे गानों के भोजपुरी वर्जन्स पड़े हैं। उन्होंने सैयारा, हौले-हौले हो जाएगा प्यार, बॉर्डर 2, चुरा के दिल मेरा, दिल तो पागल है जैसे कई गानों के भोजपुरी वर्जन्स अपने इंस्टा हैंडल पर डाले हैं। मृत्युंजय का यूट्यूब चैनल भी है यहां भी वह भोजपुरी गानों के वीडियोज अपलोड करते हैं। उनके गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।