'यह तुम्हें बर्बाद कर देगा': शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने ड्रग्स को लेकर हनी सिंह को पहले ही दी थी चेतावनी
रैपर यो यो हनी सिंह 2012 में अपने करियर के टॉप पर थे, जब उन्हें अपने करियर में काफी डाउन फॉल का सामना करना पड़ा। अपने गाने, देसी कलाकार की सफलता के बाद, उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला और वे नशे की लत के शिकार हो गए।

यो यो हनी सिंह प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हनी सिंह करियर के पीक पर नशे की लत से लड़ाई और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझे हैं। उनके इस संघर्ष से दुनिया अनजान नहीं है। इसी वजह से हनी सिंह को कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर होना पड़ा। अब, सिंगर-रैपर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें उनके ड्रग्स के इस्तेमाल के बारे में चेतावनी दी थी, और कहा था कि यह तुम्हें बर्बाद कर देगा।
'उस वक्त मेरी सोच पूरी तरह से शैतानी हो चुकी थी'
रैपर हनी सिंह हाल ही में ABtalks पॉडकास्ट का हिस्सा बनें। इस दौरान हनी सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ खासतौर पर ड्रग्स की लत के उस दौर के बारे में खुलकर बात की। हनी सिंह ने माना कि साल 2011 और 2014 के बीच अपनी शोहरत की ऊंचाई पर, वह सफलता, पैसे और नशे की लत में पूरी तरह से खो गए थे। उन्होंने कहा, 'मैं खुश नहीं था। साल 2013 और 2014 में मैं अपने पीक पर था। मैं अपने होश में नहीं था। उस समय मेरी सोच अलग थी। जब मैं सफल था, तो मैं अलग तरह से चलता था, अलग तरह से बात करता था और सबकी बेइज्जती करता था। मुझे लगता था कि यह सब मैंने ही किया है। मैं खुद को भगवान भी कहता था। मैं बहुत कम उम्र में बहुत अच्छा पैसा कमा रहा था और सफल हो रहा था और ऐसा करते हुए, मैं ड्रग्स भी ले रहा था। उस वक्त मेरी सोच पूरी तरह से शैतानी हो चुकी थी। हालांकि, मुझे अपना वह रूप पसंद नहीं था।'
स्टार्स ने दी थी चेतावनी
इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह इस बात से पूरी तरह से इनकार कि उनकी बर्बादी में उनकी शोहरत या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का कोई हाथ नहीं था। इन सब के पीछे वो खुद जिम्मेदार थे। बातचीत में रैपर ने उनकी सक्सेस के दौरान इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने को प्यार से याद किया। उनके मुताबिक, कई स्टार्स ने उन्हें बार-बार उनकी लाइफस्टाइल और ड्रग्स की बढ़ती लत के बारे में चेतावनी दी थी।
शाहरुख ने मुझे कई बार कहा, 'ये तुम्हे बर्बाद कर देगा'
सिंगर ने कहा, 'मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी भी चीज के लिए दोष नहीं देना चाहती। मुझे बहुत कम उम्र में ही लेजेंड्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने और उनकी जिंदगी को पर्सनली देखने का मौका मिला। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे लोग वे बहुत सीधे-सादे लोग हैं, उनमें कोई दिखावा नहीं है। वे मुझे देखते थे और कहते थे कि जो मैं कर रही थी उससे दूर रहो क्योंकि वह गलत था। खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार। शाहरुख खान ने मुझसे कई बार कहा, 'यह तुम्हें बिगाड़ देगा, खत्म कर देगा और बर्बाद कर देगा।''
करियर के पीक पर हनी को बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला
रैपर यो यो हनी सिंह 2012 में अपने करियर के टॉप पर थे, जब उन्हें अपने करियर में काफी डाउन फॉल का सामना करना पड़ा। अपने गाने, देसी कलाकार की सफलता के बाद, उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला और वे नशे की लत के शिकार हो गए। साल 2017 में, हनी सिंह बीच टूर में ही टूट गए। उन्होंने म्यूजिक और नशे की लत छोड़ दी, दिल्ली लौट आए और डॉक्टरों और थेरेपिस्ट की एक ग्लोबल टीम के साथ रिकवरी शुरू की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन