1/8बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई सारी फिल्में दी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में सबसे ज्यादा फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है। इस एक एक्टर ने तो शाहरुख और सलमान खान तक को मात दे दी। तो चलिए जानते हैं जानते हैं उन स्टार्स के बारे में...

सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले स्टार्स की लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के फेमस एक्टर, विलेन और कॉमेडियन शक्ति कपूर का है। शक्ति ने अपने करियर में करीब 700 से ज्यादा फिल्में की हैं।

अनुपम खेर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फिल्में करने एक्टर हैं। उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्में की हैं। यही नहीं, अनुपम अभी भी फिल्में कर रहे हैं।

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो अपने फैंस के दिलों में हमेशा ही जिंदा रहेंगे।

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने भी रिकॉर्डतोड़ फिल्में की हैं। उन्होंने 280 से ज्यादा फिल्में की और अभी भी वो फिल्मों में सक्रिय हैं।

एक्टर परेश रावल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्में दी हैं। परेशा भी अभी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 200 फिल्में कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। हालांकि, इस उम्र में भी वो लगातार फिल्में कर रहे हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इस लिस्ट में हैं। वैसे भी अक्षय सबसे ज्यादा फिल्में साइन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। अक्षय लगातार फिल्में कर रहे हैं।
