Karuppu Box office Day 13: रिलीज के 13 दिनों बाद भी करोड़ों छाप रही है 'करुप्पू', बुधवार को कर डाली शानदार कमाई
सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। अपने करियर सूर्या ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में 'करुप्पू' का नाम भी शामिल हो गाय हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Karuppu Box office Collection Day 13: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर काफी बवाल मचा रही है। इस फिल्म में एक बार फिर से सूर्या को दमदार एक्शन करता देख फैंस काफी खुश हैं। फिल्म के रिलीज के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में सूर्या ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया। सूर्य की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। यही नहीं, ये फिल्म सूर्या के लिए भी काफी शानदार साबित हुई है। मूवी में एक्शन मोड में सूर्या काफी शानदार नजर आ रहे हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। वहीं, अब इसके बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
बुधवार को भी 'करुप्पू' ने छापे करोड़ों
सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। अपने करियर सूर्या ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में 'करुप्पू' का नाम भी शामिल हो गाय हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इसने वीकेंड पर जमकर उड़ाया गर्दा। ऐसे में अब इसके 13वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'करुप्पू' ने बुधवार को 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'करुप्पू' का अबतक का कलेक्शन भारत में 163.20 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'करुप्पू' का कलेक्शन
| वीक 1 | 113.85 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 8 | 7.80 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 12.45 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 14.75 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 5.90 करोड़ रुपये |
| डे 12 | 4.45 करोड़ रुपये |
| डे 13 | 4.00 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 163.20 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'करुप्पू' शानदार कमाई कर रही है।
क्या है 'करुप्पू' की कहानी?
सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की 'करुप्पू' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन