Yeh Jawaani Hai Deewani Evelyn Sharma headed for divorce from Tushaan Bhindi Saying they will co parent their kids 'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी से लेने जा रहीं तलाक, ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी से लेने जा रहीं तलाक, ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

 एवलिन भले ही फिल्मों में दूर हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यही नहीं, एवलिन के फैंस भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Fri, 1 May 2026 02:24 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी से लेने जा रहीं तलाक, ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा बीते कई सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। वो किसी फिल्म या शो में भी नजर नहीं आ रही हैं। एवलिन की आखिरी फिल्म साहो साल 2019 में रिलीज हुई थी। उसी साल, उन्होंने इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से सगाई की थी। इसके बाद साल 2021 में एवलिन और तुषान ने शादी कर ली, और आखिरकार दो बच्चों के माता-पिता भी बन गए। वहीं, एक बुरी खबर है कि एवलिन और तुषान ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

एवलिन ने की पति से अलग होने की पुष्टि

एलविन शर्मा ने HT सिटी को बताया कि यह सच है। उन्होंने कहा, 'हां, हमने अपने रिश्ते को खत्म करके अलग होने का फैसला किया है। लेकिन हम अपने बच्चों को साथ मिलकर पालने पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा। हम भरोसा दिलाएंगे कि यह जितना हो सके उतना दोस्ताना हो। हम इस नए चैप्टर को जिंदगी भर की दोस्ती और को-पेरेंटिंग पर बना रहे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किंग शूट का वीडियो लीक,शाहरुख से ज्यादा इस स्टार को देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

ब्लाइंड डेट पर मिले एवलिन-तुषान

एवलिन शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के डेंटल सर्जन और एंटरप्रेन्योर डॉ. तुषान भिंडी ने 2019 में सगाई की थी। इस कपल ने 15 मई, 2021 को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक छोटी सी सेरेमनी में शादी कर ली। वे पहली बार 2018 में एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे और शादी की कसमें खाने से पहले लगभग दो साल तक डेट किया। एवलिन और तुषान ने उसी साल बाद में माता-पिता के तौर पर अपना सफर शुरू किया। उनके दो बच्चे हैं—एक बेटी, अवा रानिया भिंडी, जो नवंबर 2021 में पैदा हुई, और एक बेटा जो जुलाई 2023 में पैदा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अनुपमा' से मिली पॉपुलैरिटी निधि शाह के लिए बनी मुसीबत? बताया क्यों छोड़ा शो

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

एवलिन भले ही फिल्मों में दूर हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यही नहीं, एवलिन के फैंस भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।

फिल्मी करियर

एवलिन शर्मा 2012 से 2019 तक हिंदी फिल्मों का एक्टिव हिस्सा रहीं, जिसमें रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दीवानी (2013), यारियां और वरुण धवन-इलियाना डिक्रूज की मैं तेरा हीरो (दोनों 2014) जैसी फिल्में शामिल हैं, जो उनकी फिल्मोग्राफी का हिस्सा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिगरेट की डिब्बी पर लिखा गया था ये ऐतिहासिक गाना, सुनकर रो पड़े थे नेहरू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।