Shah Rukh Khan King Shoot Video LEAKED Sparks Buzz Of Ed Sheeran Is Part Of Siddharth Anand Action Thriller Video Watch 'किंग' शूटिंग का वीडियो लीक, शाहरुख खान से ज्यादा इस सुपरस्टार को देख बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंट, नाम सुनकर हो जाएंगे खुश, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'किंग' शूटिंग का वीडियो लीक, शाहरुख खान से ज्यादा इस सुपरस्टार को देख बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंट, नाम सुनकर हो जाएंगे खुश

शूटिंग के सिर्फ एक दिन बाद ही सेट से कुछ वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन लीक वीडियोज में शाहरुख एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, दूसरे वीडियो में किंग खान एक कार में बैठे हैं और पीछे बज रहे गाने के साथ गाड़ी चलाने के लिए तैयार हैं।

Fri, 1 May 2026 12:36 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'किंग' शूटिंग का वीडियो लीक, शाहरुख खान से ज्यादा इस सुपरस्टार को देख बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंट, नाम सुनकर हो जाएंगे खुश

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने साउथ अफ्रीका के केप टाउन में अपनी अगली फिल्म 'किंग' का अगला शेड्यूल शुरू करके फैंस को दीवाना बना दिया। शाहरुख ने इस हफ्ते उस सीन की शूटिंग शुरू की, जिसे फिल्म का क्लाइमैक्स सीन माना जा रहा है। शूटिंग के सिर्फ एक दिन बाद ही सेट से कुछ वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन लीक वीडियोज में शाहरुख एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, दूसरे वीडियो में किंग खान एक कार में बैठे हैं और पीछे बज रहे गाने के साथ गाड़ी चलाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस दौरान लीक वीडियो में सबका ध्यान शाहरुख से ज्यादा किसी और ने खींचा। वीडियो में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

क्या शाहरुख की 'किंग' में होंगे एड शीरन?

'किंग' से लीक फुटेज से अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्पीकर्स पर बज रहा गाना शायद ब्रिटिश सिंगर एड शीरन का कोई Track हो सकता है। इसका मतलब शीरन के इस फिल्म में होने की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से इंडस्ट्री में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि शीरन इस फिल्म के साउंडट्रैक (Soundtrack) में अपना योगदान दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एड शीरन ने 'किंग' के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस गाने को फिल्म में किस तरह से शामिल किया जाएगा।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग कर रही हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण भी 'किंग' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सेट से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिसे देखकर अब फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शेड्यूल के बाद दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' की शूटिंग भी करेंगी। यह साइंस फिक्शन फिल्म 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है।

'किंग' के बारे में

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा, इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि 2024 में Netflix पर आई फिल्म The Archies के बाद, यह सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures ने प्रोड्यूस किया है। 'किंग', 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।