'कहीं न कहीं वो...', 'अनुपमा' में किंजल के रोल से मिली पॉपुलैरिटी निधि शाह के लिए बनी मुसीबत? बताया क्यों अचानक छोड़ा शो
किंजल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस शो ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई। लेकिन उनकी इसी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' शुरुआत से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। रुपाली गांगुली स्टारर ये शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 10 में रहता है। इस शो की कहानी के साथ इसके किरदार भी काफी पसंद किए जाते है। इस शो में किंजल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस शो ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई। लेकिन उनकी इसी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया।
पॉपुलैरिटी बनीं मुसीबत
दरअसल, निधि शाह ने हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ खासतौर से 'अनुपमा' से मिलने वाली पॉपुलैरिटी को लेकर खुलकर बात की। निधि शाह ने इंटरव्यू में कहा, 'कभी-कभी जब आप ऑडिशन देते हैं या किसी किसी कैरेक्टर के लिए कंसिडर किए जाते हैं तो उन्हें लगता है कि आप उस रोल के लिए बहुत ज्यादा जाने-पहचाने या फेमस हैं।'
उन्हें कुछ अलग चाहिए था
निधि ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'दूसरी शोज में कास्ट करने वाले लोग कहते हैं कि मुझे टीवी पर एक खास तरह के कैरेक्टर में देखा जा चुका है। इसलिए हम इनकी कास्टिंग नहीं कर सकते हैं। इसलिए वो मुझे नहीं लेंगे। उनका कहना है कि उन्हें कुछ अलग चाहिए, कोई ऐसा जो एक्सपीरियंस्ड हो लेकिन बहुत ज्यादा फेमस ना हो। तो हां, कहीं न कहीं ऐसा होता है।'
निधि शाह ने बताया कि उन्होंने अनुपमा को क्यों छोड़ा
इसके अलावा निधि ने कहा, 'एक तो बात यह हो गई थी कि सीन्स बहुत मोनोटोनस हो गए थे, एक जैसे सीन्स बार-बार आ रहे थे। दूसरी बात, मुझे लगा कि अब मुझे जिंदगी में आगे बढ़ना है। मैं और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं और कुछ ऐसा करना चाहती हूं जो मेरे कंफर्ट जोन से बाहर हो। इसलिए मुझे लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है, अब इस कैरेक्टर को खत्म करने का समय आ गया है।'
मुझे ऐसे बड़े-बड़े बच्चों की मां नहीं बनना था
उन्होंने कहा, 'निजी तौर पर, किंजल के किरदार में विकास नहीं हो रहा था। जो भी उसकी जिंदगी की जर्नी थी, जितनी भी थी, वो सर ने दिखा दी थी, राइटर्स ने दिखा दी थी। तो मुझे लगा कि अब इसे एक अच्छे नोट पर खत्म करने का समय आ गया है। तो इसलिए मैंने छोड़ दिया। और साथ ही, सर ने 5, 6, 10, 15 साल की छलांग लगाई, मैंने सोचा, उसके बाद तो मुझे ऐसे बड़े-बड़े बच्चों की मां नहीं बनना था, तो हां मैंने इसे छोड़ दिया।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन