धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद अब घर रहकर बेटे का ध्यान रखेंगे आदित्य धर, यामी गौतम बोलीं- मैं अब काम कर रहीं हूं
यामी गौतम का कहना है कि उनके और आदित्य धर की सबसे बड़ी प्रायोरिटी उनका बेटा है। उन्होंने बताया कि कैसे जब दोनों काम करते हैं तो बच्चे की केयर कौन करता है।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 को जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है उससे डायरेक्टर का करियर ग्राफ काफी ऊपर हो गया है। आदित्य अब बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर बन गए हैं। आदित्य की इस सक्सेस से उनकी पत्नी यामी गौतम भी काफी खुश हैं। यामी जो साल 2014 में मां बनी हैं, उन्होंने बताया कि कैसे मां बनने के बाद भी वह काम कैसे मैनेज करती हैं।
आदित्य रखेंगे अब बेटे का ध्यान और यामी करेंगी काम
यामी ने कहा कि घर पर उनके सपोर्ट सिस्टम की वजह से वह चीजें मैनेज कर पाती हैं। उन्होंने अपने पैरेंट्स को इसका क्रेडिट दिया है जो उनके बेटे वेदाविद का ध्यान रखते हैं जब यामी और आदित्य काम में बिजी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब धुरंधर और धुरंधर 2 की रिलीज के बाद आदित्य की अब बारी है घर में रहने की बेबी के साथ और वह काम पर जाएंगी।
जब दोनों करते हैं साथ काम तो कौन रखता है बेबी का ध्यान
ग्रेजिया से बात करते हुए यामी ने कहा, ‘ये सब सपोर्ट सिस्टम की वजह से हो पाता है नहीं तो हमारे लिए काफी मुश्किल होता। हमें मदद चाहिए होती है और इसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। वो हेल्प हमें परिवार वाले ही दे सकते हैं इसलिए मैं अपनी मां की शुक्रगुजार हं।’
यामी ने आगे कहा, ‘इतने छोटे बेबी के साथ सेट पर भी नहीं रहा जा सकता। जब दोनों पैरेंट्स काम करते हैं तो फिर आप किस पर विश्वास करोगे। फिलहाल, मैं काम कर रही हूं और आदित्य की दोनों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं तो अब वह वेदाविद के साथ रह सकते हैं।’
बच्चा और परिवार है प्रायोरिटी
यामी ने फिर कहा, ‘हम कुछ भी पूरा प्लान नहीं कर सकते, कभी-कभी आपको फ्लो के साथ जाना चाहिए। लेकिन हमें हमेशा यही ध्यान रखना चाहिए कि हमारी लाइफ की सबसे पहली और जरूरी प्रायोरिटी आपका बच्चा, आपके पैरेंट्स और परिवार है।’
यामी आएंगी हॉरर कॉमेडी फिल्म में
यामी जो लास्ट फिल्म हक में नजर आई थीं, उनको लेकर रिपोर्ट्स हैं कि वह अब हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली में नजर आएंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। यह फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
आदित्य, रणवीर के साथ लेकर आएंगे एक और फिल्म
वहीं आदित्य को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह अब धुरंधर के बाद रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म को 2027 में रिलीज करने का प्लान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन