dhurandhar 2 director Aditya dhar wife yami secretly watched movie with sister surilie feels shy as her scene comes यामी गौतम थिएटर में छिपकर देख रही थीं धुरंधर 2, अपना ही सीन देख शरमाईं, बहन ने लीक की फुटेज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यामी गौतम थिएटर में छिपकर देख रही थीं धुरंधर 2, अपना ही सीन देख शरमाईं, बहन ने लीक की फुटेज

यामी गौतम ने अपने टॉक ऑफ द टाउन डायरेक्टर पति की फिल्म धुरंधर 2 बहन के साथ थिएटर में देखी। सुरीली गौतम ने इंस्टा पर पोस्ट किया है जिसमें यामी अपना सीन आने पर शरमा जाती हैं।

Fri, 27 March 2026 12:24 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यामी गौतम थिएटर में छिपकर देख रही थीं धुरंधर 2, अपना ही सीन देख शरमाईं, बहन ने लीक की फुटेज

यामी गौतम ने धुरंधर 2 में कैमियो किया है। वह डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ भी हैं। अब उनकी बहन ने उनका एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें वह और यामी चुपचाप धुरंधर 2 द रिवेंज फिल्म देख रही हैं। यामी फिल्म में नर्स के कैमियो में नजर आती हैं। उनका कनेक्शन हक फिल्म से भी है। सुरीली ने क्लिप पोस्ट करके अपने जीजाजी आदित्य धर की तारीफ में मैसेज भी लिखा है।

सीन आते ही शरमा गईं यामी

धुरंधर 2 का क्रेज क्रेज हर तरफ दिख रहा है, इस बीच मिसेज आदित्य धर यानी यामी की एक क्यूट क्लिप सामने आई है। यामी थिएटर में बैठी हैं। उनका सीन आता है जिसमें वह शाजिया बानो नर्स के रोल में हैं। यामी का रोल छोटा सा है। बता दें कि हक फिल्म में भी उनका यही नाम था। क्लिप में सीन आते ही यामी शरमा जाती हैं। उनकी बहन सुरीली गौतम ने यह क्लिप शेयर करके अपने जीजाजी आदित्य धर की तारीफ की है।

सुरीली ने की जीजाजी की तारीफ

सुरीली ने लिखा है, 'एक बार फिर से वन ऐंड ओनली आदित्य धर के सम्मान में सिर झुकाइए, एक और मास्टरपीस, देखने लायक फिल्म और हमें आप पर बहुत प्राउड है, हमारे पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे और आपकी और हमारी खूबसूरत बहन जो कि आपकी ताकत और लक है, की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लव यू गाइज और चलिए पार्टी करते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रवीना टंडन ने धुरंधर देखकर यामी को कहा सॉरी, जानें रणवीर को क्यों बोलीं झूठा
यामी गौतम ने देखी धुरंधर 2

पहले से थीं कैमियो की खबरें

यामी गौतम धुरंधर पार्ट 2 में होंगी, इसके कयास रिलीज से पहले ही लग रहे थे। कई खबरें थीं कि उनका उरी द सर्जिकल स्ट्राइक वाला रोल इससे कनेक्ट किया जाएगा। वहीं कुछ पहले पार्ट का एंड क्रेडिट देखकर यह भी माना जा रहा था कि पार्ट 1 में लास्ट सीन में यामी की आवाज है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर ने धुरंधर के बाद की हक की तारीफ, बोले- मैं आंसुओं से सराबोर हो गया

यामी और आदित्य की लव स्टोरी

यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ फिल्म उरी में काम किया था। वह बता चुकी हैं कि शूटिंग के समय तो वे नॉर्मल साथ में काम करते रहे थे। प्रमोशंस के दौरान दोनों के बीच बॉन्डिंग मजबूत हुई। दोनों में से कोई फिल्मी प्रपोजल नहीं हुआ था। उन्हें बस पता था कि शादी करनी है और घरवाले भी सहमत थे। यामी और आदित्य ने परिवारवालों के बीच सिंपल तरह से शादी की थी। उन्होंने खुद अपना मेकअप किया था और उनकी बहन सुरीली ने उनके बाल बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में आधी म्यूट गालियों पर दीपक तिजोरी ने उठाया सवाल, बोले- ओटीटी पर तो..

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।