was yami Gautam present in dhurandhar part 1 end credit viral check fans theory and uri connection धुरंधर के पहले पार्ट में थी यामी गौतम की आवाज? देखें दर्शकों ने अब आदित्य धर की क्या डिटेलिंग खोजी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के पहले पार्ट में थी यामी गौतम की आवाज? देखें दर्शकों ने अब आदित्य धर की क्या डिटेलिंग खोजी

धुरंधर 2 में यामी गौतम के कैमियो को लेकर काफी कुछ कहा और लिखा जा चुका है। अब एक स्क्रीनशॉट वायरल है जिसमें डॉक्टर के आगे जो क्रेडिट दिया गया है लोगों को लग रहा है वो यामी गौतम का नाम हैं।

Mon, 16 March 2026 03:17 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के पहले पार्ट में थी यामी गौतम की आवाज? देखें दर्शकों ने अब आदित्य धर की क्या डिटेलिंग खोजी

धुरंधर 2 में यामी गौतम का रोल क्या होगा, इस पर कई तरह के कयास लग रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के चर्चे हैं। अब एक पोस्ट वायरल है जिसमें पहले पार्ट के एंड क्रेडिट में लोगों ने यामी गौतम का नाम खोज निकाला है। लोग मान रहे हैं कि यामी उस पार्ट 1 में भी थीं। हॉस्पिटल जहां रहमान डकैत को लाया गया था, उसमें यामी की आवाज थी। यामी का आगे का रोल सीक्वल में दिखाया जाएगा जो कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से कनेक्टेड होगा। चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर क्या धुरंधर द रिवेंज को लेकर क्या चल रहा है।

पार्ट 1 में थीं यामी?

एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, आदित्य धर की पीक डिटेलिंग, उन्होंने बस यामी गौतम का नाम छोटा कर दिया है, वह पार्ट 1 में भी थीं, यह पार्ट 2 में रिवील होगा कि रहमान डकैत जब हॉस्पिटल लाया गया तो जिंदा था लेकिन यामी गौतम ने उसे मरा घोषित कर दिया। साथ में एंड क्रेडिट का स्क्रीनशॉट लगा है। इसमें डॉक्टर के सामने लिखा है YG।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के हवा-हवा गाने के लिए मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए कितने पैसे?जानें

क्या आपने सुनी यामी गौतम की आवाज

मूवी में हमजा का रोल प्ले कर रहे रणवीर सिंह रहमान डकैत को मारकर अस्पताल ले जाते हैं। वहां वह परेशान होने की एक्टिंग करते हैं। इसी सीन में एक डॉक्टर की आवाज सुनाई देती है जो रहमान डकैत की मौत पर 'हां' बोलती है। वह आवाज लोगों को यामी गौतम की लग रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में क्या और कैसे होगा यामी गौतम का कैमियो? जानें ये डिटेल

उरी में क्या था यामी का रोल

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट है कि यामी गौतम हॉस्पिटल सीक्वेंस में हैं। उनका रोल छोटा नहीं बल्कि अहम होगा। हालांकि इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं है बल्कि कयास ही चल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स ये भी हैं कि यामी गौतम उरी द सर्जिकल स्ट्राइक वाले रोल में होंगी। इंट्रेस्टिंग बात है कि यामी गौतम उरी में अंडर कवर रॉ एजेंट थीं जो कि नर्स बनकर विकी कौशल की मां की देखभाल करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या हिंदू वाकई में डरपोक कौम है? पढ़ें धुरंधर 2 में आतंकी बने विवेक का जवाब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।