Yami Gautam Learnt Quran For Haq Director Says We Spent 1 Years Understanding Islamic Law यामी गौतम ने हक के किरदार के लिए कुरान तक पढ़ डाली थी, डायरेक्टर ने तो डेढ़ साल तक पढ़ा इस्लाम लॉ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यामी गौतम ने हक के किरदार के लिए कुरान तक पढ़ डाली थी, डायरेक्टर ने तो डेढ़ साल तक पढ़ा इस्लाम लॉ

यामी गौतम ने फिल्म हक की थी जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। इतना ही अब फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि यामी ने इस फिल्म के लिए कुरान तक पढ़ी थी।

Thu, 23 April 2026 08:53 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
यामी गौतम ने हक के किरदार के लिए कुरान तक पढ़ डाली थी, डायरेक्टर ने तो डेढ़ साल तक पढ़ा इस्लाम लॉ

यामी गौतम ने फिल्म हक में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में थे। फिल्म में यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया था यानी कि एक मुस्लिम महिला का जिसका पति उसे तलाक दे देता है, दूसरी औरत से शादी करने के बाद। अब फिल्ममेकर सुपर्न वर्मा ने बताया कि कैसे इस किरदार के लिए यामी ने तैयारी की थी और कुरान भी पढ़ा था।

कुरान पढ़ी और इस्लाम लॉ भी समझा

उन्होंने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए बताया कि यामी ने फिल्म के अपने किरदार के लिए कुरान पढ़ी थी। वह बोले, ‘हमने करीब डेढ़ साल इस्लाम लॉ को समझने में लगा दिए क्योंकि हम कई साल तक गलत इन्फॉर्मेशन ही पढ़ रहे हैं। सबके पास कोई न कोी जानकारी है, लेकिन आप नहीं जानते कि वो सही है या नहीं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यामी गौतम ने क्यों कहा खुद को गोविंदा? अपनी फिल्मों को लेकर बताया यह सीक्रेट

यामी ने की थी इसके लिए बहुत मेहनत

इससे पहले यामी ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मेथड एक्टिंग के जरिए खुद को इस किरदार में ढाला है। यामी ने कहा था कि इस किरदार को शेप देने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। यामी ने फिल्म को मिसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर सोशल मीडिया पर लिखा था, वर्ड ऑफ माउथ की पावर। कोई फाउल प्ले नहीं, सीधा दर्शकों के दिल से। ट्रेड और मीडिया की तरफ से भी मुझे काफी पॉजिटिविटी मिली है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने 30 करोड़ के आस-पास कमाई की थी। अगर आपको हक देखनी है तो आप नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका के 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर यामी गौतम बोलीं- हमारी फिल्ड थोड़ी अलग है

वैसे यामी पिछले काफी समय से ग्लैमरस रोल से हटकर काफी स्ट्रॉन्ग किरदार निभा रही हैं। आर्टिकल 370 में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म को फिल्ममेकर और उनके पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया था।

धुरंधर 2 में स्पेशल कैमियो

यामी लास्ट धुरंधर 2 में नजर आई थीं। आदित्य ने उनका स्पेशल कैमियो करवाया था। भले ही वह कुछ सेकेंड के लिए फिल्म में दिखी हैं, लेकिन दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया।

यामी की अपकमिंग फिल्म

यामी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अब आनंद एल राय की फिल्म नई नवेली में नजर आने वाली हैं। पहले कहा जा रहा था कि इसमें कृति सेनन लीड रोल में होंगी, लेकिन फिर खबर आई कि यामी ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। यह यामी की पहली हॉरर फिल्म होगी। इससे पहले वह किसी हॉरर फिल्म में नजर नहीं आई हैं। फैंस यामी को इस अलग अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं यामी गौतम की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

बच्चे के साथ करती हैं टाइम स्पेंड

यामी और आदित्य साल 2024 में पैरेंट बने थे। दोनों का एक बेटा है और जब भी दोनों काम से फ्री होते हैं तो फैमिली टाइम स्पेंड करते हैं। अभी तक यामी ने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। वह फोटो शेयर करती भी हैं तो चेहरा छिपा लेती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ की तरह बेटे को भी लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।