Why O Rome was much awaited Explainer 5 Reasons that make shahid Kapoor tripti dimri film big box office expectations O Romeo: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी शाहिद की फिल्म? ओ रोमियो को खास बनाती हैं ये 5 बातें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

O Romeo: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी शाहिद की फिल्म? ओ रोमियो को खास बनाती हैं ये 5 बातें

5 Reasons That Makes Shahid Kapoor Film Big: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज हो चुकी है। फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें। आइए जानते हैं वो 5 बड़े कारण जिस वजह से फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

Fri, 13 Feb 2026 12:04 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
O Romeo: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी शाहिद की फिल्म? ओ रोमियो को खास बनाती हैं ये 5 बातें

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही फैंस ने फिल्म को सुपरहिट घोषित कर दिया है। फैंस कह रहे थे कि शाहिद कपूर की ओ रोमिया एक्टर की कमबैक फिल्म होगी। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं ये तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने के बाद ही पता चलेगा। पर फैंस क्यों इस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं, इसकी 5 बड़ी वजह हम आपको बता रहे हैं।

विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन: फिल्म को खास बनाने की पहली वजह तो फिल्म का डायरेक्शन है। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। विशाल भारद्वाज एक शानदार डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जो उनके शानदार काम का सबूत देती हैं। विशाल भारद्वाज को मकड़ी, ओमकारा, कमीने, 7 खून माफ और हैदर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

विशाल भारद्वाज कितने टैलेंटेड फिल्ममेकर हैं इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 12 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। विशाल भारद्वाज को तलवार और हैदर जैसी फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। विशाल भारद्वाज एक अच्छे डायरेक्टर होने के साथ-साथ शानदार म्यूजिक कंपोजर भी हैं। विशाल को जो 10 नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं उनमें से कुछ उन्हें म्यूजिक डायरेक्शन के लिए भी मिले हैं।

फिल्म का नामकिस कैटेगरी में मिला नेशनल अवॉर्ड
फुरसतबेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (नॉन फीचर फिल्म)
1232 किलोमीटरबेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (नॉन फीचर फिल्म)
तलवारबेस्ट स्क्रीनप्ले (अडाप्टेड)
तलवारबेस्ट ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट)
हैदरबेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलोग्ल)
हैदरबेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन
इश्कियाबेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन
ओमकारास्पेशल जूरी अवॉर्ड
द ब्लू अम्ब्रेलाबेस्ट चिल्ड्रेन्स फिल्म
गॉडमदरबेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर
,

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी: दूसरी बड़ी वजह जो इस फिल्म को खास बनाती है वो है विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी। शाहिद कपूर ने जब-जब विशाल भारद्वाज के साथ काम किया है, फैंस को शाहिद का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। विशाल भारद्वाज की फिल्मों में शाहिद कभी भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने से नहीं चूके हैं। विशाल भारद्वाज इससे पहले शाहिद कपूर के साथ तीन फिल्में कर चुके हैं। इन फिल्मों में रंगून, हैदर और कमीने का नाम शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'गुड्डू' से 'रोमियो' तक का सफर, विशाल भारद्वाज की फिल्मों ने बदली शाहिद की छवि

सनकी आशिक के रूप में शाहिद कपूर: साल 2019 में आई कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने एक सनकी आशिक का किरदार निभाया था। उस फिल्म की खूब आलोचना भी हुई थी, लेकिन फैंस को शाहिद कपूर का सनकी आशिक वाला किरदार खूब पसंद आया था। अब एक बार फिर शाहिद कपूर एक सनकी आशिक के रूप में नजर आएंगे। ओ रोमियो के ट्रेलर से साफ है कि ये फिल्म डार्क वायलेंट रोमांटिक फिल्म होने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'एनिमल' में होने वाली थी 'कबीर सिंह' की एंट्री, शाहिद बोले- फिल्म में...

पावरफुल डायलोग्स: जब शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर आया था उसके डायलोग्स की खूब चर्चा हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर से लेकर फरीदा जलाल तक के डायलोग्स काफी दमदार हैं, ये तो ट्रेलर की छोटी सी झलक से ही साफ हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओ रोमियो में गाली देने पर फरीदा जलाल बोलीं- मैंने कहा मां-बहन तो नहीं...

दमदार है कास्ट: ओ रोमियो की कास्ट भी शानदार है। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी है। तृप्ति डिमरी के साथ लैला मजनू में नजर आए अविनाश तिवारी भी इस फिल्म में हैं। अविनाश ने लैला मजनू में जो काम किया था, उसका हर कोई दीवाना हो गया था। ओ रोमियो में अविनाश खलनायक बनकर फैंस को इम्प्रेस करेंगे। फिल्म में फरीदा जलाला और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी फैंस को खूब एंटरटेन करने वाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।