O Romeo Actor Shahid Kapoor Reveals Sandeep Reddy Vanga Wanted Kabir Singh Perform Cameo In Animal 'एनिमल' में होने वाली थी 'कबीर सिंह' की एंट्री, शाहिद कपूर बोले- संदीप रेड्डी चाहते थे कि मैं फिल्म में..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'एनिमल' में होने वाली थी 'कबीर सिंह' की एंट्री, शाहिद कपूर बोले- संदीप रेड्डी चाहते थे कि मैं फिल्म में...

संदीप रेड्डी वांगा की 2019 की फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की 2023 की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी थे।

Mon, 9 Feb 2026 02:57 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'एनिमल' में होने वाली थी 'कबीर सिंह' की एंट्री, शाहिद कपूर बोले- संदीप रेड्डी चाहते थे कि मैं फिल्म में...

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'ओ रोमियो' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो' जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, शाहिद से 'कबीर सिंह' और रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' के बीच संभावित क्रॉसओवर को लेकर फैंस की अटकलों के बारे में पूछा गया। इस शाहिद ने खुलकर जवाब दिया।

एनिमल में कैमियो को लेकर बोले शाहिद

शाहिद ने हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, 'जब एनिमल भी बन रही थी, असल में संदीप मुझसे मिलने आए थे। वह चाहते थे कि एनिमल में कबीर सिंह का एक सीन हो, लेकिन वह हो नहीं पाया। वो फिल्म में 'कबीर सिंह' का एक छोटा सा कैमियो शामिल किया जा सके। यह बात डायरेक्टर के मन में शुरू में ही आ गई थी।हालांकि, डेट्स की दिक्कत की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।'

ये दोनों कैरेक्टर वांगा के हैं

शाहिद ने आगे कहा, 'कबीर सिंह और एनिमल दोनों किरदार संदीप रेड्डी वांगा के हैं, इसलिए भविष्य में कोई भी क्रॉसओवर पूरी तरह से डायरेक्टर के विजन पर निर्भर करेगा। ये दोनों ही कैरेक्टर उनके हैं, वो दुनिया उनकी है। तो उनके साथ उनको जो मन में आएगा करने के लिए, वो करेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'दिन में पीते थे 40 से 80 सिगरेट',विनोद को ब्लैडर कैंसर से पहले हुआ था लंग कैंसर

कबीर सिंह हिट थी

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की 2019 की फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की 2023 की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी थे। फिल्म ने कमर्शियल तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इन दोनों ही फिल्मों के गाने भी काफी हिट रहे, जिन्हें आप भी लोग काफी सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में अब फैंस शाहिद की 'ओ रोमियो' और रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।