Farida Jalal Reveals What She Told Vishal Bhardwaj About Cussing In O Romeo ओ रोमियो में गाली देने पर फरीदा जलाल बोलीं- मैंने कहा मां-बहन तो नहीं..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ओ रोमियो में गाली देने पर फरीदा जलाल बोलीं- मैंने कहा मां-बहन तो नहीं...

फरीदा जलाल की झलक जब ओ रोमियो के टीजर में दिखी तो सबको झटका लगा क्योंकि हमेशा सिंपल और सीधे किरदार निभाने वालीं फरीदा ने इसके टीजर में गाली दी है।

Tue, 13 Jan 2026 02:58 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
ओ रोमियो में गाली देने पर फरीदा जलाल बोलीं- मैंने कहा मां-बहन तो नहीं...

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था और इस टीजर में शाहिद को छोड़ जिन्होंने अपना ध्यान सबकी ओर खींचा वो थीं फरीदा जलाल। टीजर में फरीदा गाली देते हुए दिखती हैं जिससे सब हैरान हुए। अब फरीदा से जब इस बारे में पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।

विशाल के साथ काम करने का था सपना

जूम से बात करते हुए फरीदा ने बताया कि विशाल उनके फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक थे और ओ रोमियो के साथ उनकी ये विश पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि जब विशान उनसे मिलने उनके घर आए तो उन्होंने विशाल से कहा कि उनकी एक और विश पूरी हो गई है उनके साथ काम करके। इसके बाद विशाल ने उनसे कहा कि आप गाली देंगी ना?

फरीदा ने विशाल से क्या कहा

वह बोलीं, ‘आप सोचें...मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या कहूं। मैं इसमें खुश थी कि वह आए हैं और मेरे साथ काम करना चाहते हैं। नहीं रहने दीजिए, छोड़ दीजिए, ऐसे तो मैं बोलने वाली नहीं थी। जिस इंसान के साथ मैं सालों से काम करने वाली थी, वो मेरे साथ बैठा है। मैंने बस इतना कहा कि नंगी-नंगी, गंदी-गंदी गालियां मैं नहीं दूंगी। छोटी वाली, मामूली सी हो तो दे सकती हूं। मां-बहन तो नहीं बोलूंगी। वह हंसे और मेरी बात समझ गए।’

लोगों के रिएक्शन पर जानें क्या कहा

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने फिल्म में सिर्फ एक बार वो डायलॉग कहा और उसको लेकर कितनी चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर कमेंट्स देखे, लोग बोल रहे हैं फरीदा जलाल ने ये बोला, हमारी प्यारी दादी/ मां ने ये बोला। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है और मैंने भी कभी ऐसी डायलॉग नहीं बोले, लेकिन कोई बात नहीं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'फरीदा जी से गाली बकवा दी', ओ रोमियो का टीजर देख हैरान हुए फैंस

ओ रोमियो, फिल्म में शाहिद कपूर, फरीदा जलाल के अलावा तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी भी हैं। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी, वैलेंटाइन्स डे के मौके पर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।