'गुड्डू' से 'रोमियो' तक का सफर, विशाल भारद्वाज की फिल्मों ने बदली शाहिद की छवि
ओ रोमियो शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर के साथ जब भी फिल्में करते हैं, पर्दे पर शाहिद का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्मों का कैसा रहा हाल।

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ओ रोमियो में शाहिद कपूर का एक खूंखार रूप देखने को मिलेगा। शाहिद एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। ये पहली बार नहीं है जब शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज एक साथ काम कर रहे हैं। शाहिद इससे पहले तीन फिल्मों में विशाल भारद्वाज के साथ काम कर चुके हैं। शाहिद कपूर जब भी विशाल भारद्वाज के साथ काम करते हैं, स्क्रीन पर कुछ बेहतरीन ही निकल कर आता है।
विशाल भारद्वाज संग काम करने को लेकर क्या बोले शाहिद कपूर?
ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया। शाहिद कपूर ने कहा जब भी वो विशाल भारद्वाज के साथ काम करते हैं उनके लिए बहुत एडवेंचर्स और क्रेजी जर्नी होती है। उन्होंने कहा कि जैसे कि विशाल ने कहा, वो शायद मुझे विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि वो शुक्रगुजार हैं कि वो सात-आठ साल बाद विशाल भारद्वाज के साथ फिर काम कर रहे हैं।
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जर्नी कमीने से शुरू हुई थी। कमीने साल 2009 में रिलीज हुई थी। आज हम आपको विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की साथ में की फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। हम इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और साथ ही इन फिल्मों में शाहिद कपूर के किरदारों के बारे में बता रहे हैं।
बदल गई शाहिद कपूर की चॉकलेट बॉय इमेज
कमीने: साल 2009 में आई फिल्म कमीने ने शाहिद कपूर की चॉकलेट बॉय इमेज को बदला था। यह पहली बार था जब शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज के साथ काम कर रहे थे।फिल्म में शाहिद कपूर के डबल रोल थे। दो भाइयों की ये कहानी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी, लेकिन बाद में ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म को शाहिद कपूर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक थी।
पहली ही फिल्म में खाते में आए दो नेशनल अवॉर्ड्स
इस फिल्म में शाहिद कपूर के एक किरदार का नाम चार्ली होती है। वहीं, दूसरे किरदार का नाम गुड्डू होता है। शाहिद ने एक ही फिल्म में दो बिल्कुल अलग तरह की पर्सनालिटी निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। boxofficeindia.com के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 40 करोड़ था। वहीं, भारत में फिल्म ने 56.62 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। आईएमडीबी के मुताबिक, शाहिद कपूर की कमीने को 12 अवॉर्ड्स मिले थे। इन अवॉर्ड्स में दो नेशनल अवॉर्ड्स भी शामिल हैं।
हैदर: कमीने के बाद साल 2014 में शाहिद की फिल्म हैदर आई। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने जो काम किया, उसकी चर्चा आज भी लोग करते हैं। हैदर में शाहिद कपूर ने एक डार्क कॉम्पलेक्स किरदार निभाया है। शाहिद खुद भी कई मौकों पर इस फिल्म को अपने करियर की बेस्ट फिल्म कह चुके हैं। फिल्म के लिए शाहिद कपूर गंजे हुए थे। फिल्म में शाहिद के किरदार का नाम हैदर मीर था।
शाहिद के करियर की बेस्ट फिल्म
एक्टिंग की बात की जाए तो शाहिद कपूर ने इस फिल्म में जो एक्टिंग की है वो एक्टिंग सीखने वालों के लिए किसी मास्टरक्लास से कम नहीं है। शाहिद मानते हैं कि इस फिल्म ने उन्हें खुद को एक एक्टर के तौर पर ढूंढने में मदद की है। शाहिद कपूर मानते हैं कि विशाल भारद्वाज ने उन्हें एक एक्टर के तौर पर उनके कंफर्ट जोन से उन्हें बाहर निकाला है।
हैदर ने जीते थे 5 नेशनल अवॉर्ड्स
हैदर की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। इस फिल्म को 35 अवॉर्ड्स मिले हैं जिसमें 5 नेशनल अवॉर्ड्स शामिल हैं। इस फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 48 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 65.52 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस एवरेज थी।
| किस कैटेगरी में मिला नेशनल अवॉर्ड | किसे मिला अवॉर्ड |
|---|---|
| बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) | सुखविंदर सिंह (बिस्मिल गाने के लिए) |
| बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग्स) | विशाल भारद्वाज |
| बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर | डॉली अहलूवालिया |
| बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गाने) | विशाल भारद्वाज |
| बेस्ट कोरियोग्राफी | सुदेश अधाना (बिस्मिल गाने के लिए) |
रंगून: 2014 के बाद शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म रंगून में काम किया। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। यह एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार का नाम नवाब मलिक था।

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग और कमाई
रंगून की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है। इस फिल्म को चार अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 61 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 28.82 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन