तो सलमान खान ने बदलवाई 'मातृभूमि' की स्क्रिप्ट? अब सामने आई नाम बदलने की असली वजह
Salman Khan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नाम बदले जाने को लेकर काफी वक्त से बहस चल रही है, अब इस फिल्म का टाइटल बदले जाने की असली वजह सामने आ गई है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदलकर 'मातृभूमि' क्यों किया गया? इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। कयास लगाए जा रहे थे कि शायद सलमान स्क्रिप्ट पर दोबारा काम कर रहे हैं और कहानी को युद्ध से बदलकर देशभक्ति वाले ड्रामा में बदल दिया गया है। हालांकि अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मामला अलग ही है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कभी भी एक टिपिकल वॉर फिल्म होने ही नहीं वाली थी। भले ही यह साल 2020 के भारत-चीन युद्ध के बैकड्रॉप पर आधारित है, लेकिन इसका असली मकसद शांति का संदेश देना है।
'सलमान खान नहीं चाहते थे कि फिल्म..'
फिल्म के लिए सलमान खान की सबसे बड़ी शर्त यही थी कि इसमें किसी भी तरह की अंधा राष्ट्रवाद या युद्ध का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने बताया कि 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्म देने वाले सलमान हमेशा से सिनेमा की उस ताकत में यकीन रखते हैं जो लोगों को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने जानबूझकर ऐसी स्क्रिप्ट से दूरी बनाई है जो तमाशे के लिए युद्ध को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाती हैं। सलमान खान के अब तक के काम को देखें तो उनमें हमेशा शांति, दया और इंसानियत का संदेश ही रहा है।
क्यों बदला गया था फिल्म का स्लोगन?
पुरानी फिल्म के नाम की वजह से दर्शकों के बीच यह गलतफहमी होने लगी थी कि यह सिर्फ गलवान की लड़ाई पर आधारित एक्शन फिल्म होगी। फिल्म के टीजर ने भी सलमान खान को लड़ाई वाले इलाके में भिड़ंत के लिए तैयार दिखाया था। इसी कनफ्यूजन को दूर करने के लिए सलमान खान ने खुद फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला लिया। मेकर्स ने अब फिल्म का नया स्लोगन 'May war rest in peace' रखा है। टीम चाहती है कि दर्शक जान लें कि फिल्म किसी भी तरह से युद्ध को महान नहीं बताएगी, बल्कि उनका इरादा इसके ठीक विपरीत है।
पोस्टपोन हुई रिलीज, अब कब आएगी?
'मातृभूमि' पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग शेड्यूल में देरी और कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने की वजह से इसकी रिलीज को आगे बढ़ाया गया। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्योंकि यह फिल्म भारत और हमारे जवानों का सम्मान करती है, इसलिए सलमान इसे 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में ला सकते हैं। फिल्म की कहानी और सलमान के नए अवतार को देखने के लिए फैंस अब काफी एक्साइटेड हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन