rajpal yadav reply to salman khan and called him big brother, thank him for his support लव यू भाई…राजपाल यादव ने सलमान खान को बताया बड़ा भाई, कहा-रास्ता दिखाने के लिए थैंक्यू, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

लव यू भाई…राजपाल यादव ने सलमान खान को बताया बड़ा भाई, कहा-रास्ता दिखाने के लिए थैंक्यू

राजपाल यादव ने सलमान खान को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है। एक्टर ने ट्वीट का जवाब देते हुए एक्टर को अपना बड़ा भाई बताया और हमेशा रास्ता दिखाने के लिए आभार जताया है। राजपाल के इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं।

Wed, 8 April 2026 08:27 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
लव यू भाई…राजपाल यादव ने सलमान खान को बताया बड़ा भाई, कहा-रास्ता दिखाने के लिए थैंक्यू

राजपाल यादव इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक अवॉर्ड शो में उनके लोन को लेकर तंज कसा गया था। इसके बाद खुद सलमान खान ने सामने आकर राजपाल यादव के समर्थन में ट्वीट किया। सलमान ने एक्टर के काम की तारीफ की और काम मिलते रहने के बात कही थी। सलमान से मिले इस समर्थन पर अब राजपाल यादव ने आभार जताया है। एक्टर ने ट्वीट का जवाब देते हुए दबंग खान को अपना बड़ा भाई बताया और हमेशा रास्ता दिखाते रहने के लिए शुक्रिया किया है।

राजपाल ने सलमान खान को कहा थैंक्यू

राजपाल यादव ने सलमान को शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'सलमान खान भाई, मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं। लव यू भाई। नमन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में स्मोकिंग रूम चाहते हैं राजपाल यादव, अंतरिम बेल पर आए हैं बाहर

अवॉर्ड फंक्शन में कसा गया तंज?

दरअसल, हाल में एक अवॉर्ड शो में राजपाल यादव पहुंचे थे। यहां एक्टर्स से देश दुनिया की हालत के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है। इतने युद्ध चल रहे हैं। मैं रुपए-डॉलर कर उतार-चढ़ाव कैसे समझाऊं। समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है। मैं शांति कर रहा हूं'। इस पर होस्ट सौरभ द्विवेदी ने कहा 'डॉलर रुपया कितना भी गिर रहा हो। आपको देने उतने ही रुपए पड़ेंगे, जितने की उधार हैं'। इस पर राजपाल कहते हैं कि वो बस मसला सुनाना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस फिल्म के लिए राजपाल यादव ने लिया कर्जा, उसकी कमाई हुई सिर्फ इतनी

सलमान का सपोर्ट

सलमान खान ने इसी मामले पर राजपाल यादव को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है, बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा। इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत यही है। ये याद रखना कि कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो यस नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।’

चेक बाउंस केस

बता दें, राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और पैसा डूब गया। ये लोन समय के साथ 9 करोड़ से ज्यादा तक पहुंच गया। इसी मामले में एक्टर पर चेक बाउंस का आरोप लगा और उन्हें जेल हुई। इस साल फरवरी में उन्हें करीब 10 दिन जेल में बिताने पड़े। जमानत पर रिहा हुए और अब भूत बंगला जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब राजपाल का काम चल रहा था…नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कही थी ये बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।