Woman reveals how Salman Khan quietly supported her through 2 heart transplants सलमान खान के वो 120 मिनट! सर्जरी वाली रात अनजान लड़की से की 2 घंटे बात, पढ़िए पूरा किस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान के वो 120 मिनट! सर्जरी वाली रात अनजान लड़की से की 2 घंटे बात, पढ़िए पूरा किस्सा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में कर्नाटक की रीना राजू ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि कैसे सलमान खान ने उनके जीवन के सबसे कठिन दौर में उनका साथ दिया।

Fri, 3 April 2026 03:38 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान के वो 120 मिनट! सर्जरी वाली रात अनजान लड़की से की 2 घंटे बात, पढ़िए पूरा किस्सा

Salman Khan Kissa: कर्नाटक की रीना राजू के दो हार्ट ट्रांसप्लांट हुए हैं। रीना ने हाल ही में दिए पॉडकास्ट में बताया कि सलमान ख़ान ने इस दौरान उन्हें बहुत हिम्मत दी। दरअसल, सलमान साल 2007 से अपने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के जरिए कई लोगों के हेल्थकेयर और एजुकेशन के लिए फंड दे रहे हैं। उन्होंने रीना की भी मद्द की जब उन्हें दो हार्ट ट्रांसप्लांट से गुजरना पड़ा। उन्होंने रीना की सिर्फ पैसों से ही मद्द नहीं की, बल्कि उनके साथ समय भी बिताया।

सलमान ने दी हिम्मत

रीना ने वॉयस ऑफ बेंगलुरु के पॉडकास्ट में सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं सलमान सर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाती हूं। सबसे पहले, मैं ये कहना चाहती हूं कि मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। जब मैं ठीक नहीं थी और मेरे पहले हार्ट ट्रांसप्लांट होने वाला था तब मेरे पास सलमान सर का नंबर था। मैंने उन्हें मेसेज किया। उन्हें तो बहुत लोग मैसेज करते होंगे, लेकिन उन्होंने जवाब दिया मैंने उन्हें बताया कि मेरा हार्ट ट्रांसप्लांट हो रहा है। वह उस समय ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मेरे ट्रांसप्लांट वाली रात को फोन किया और लगभग दो घंटे बात की। उन्होंने मुझे हिम्मत दी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में रिजवान-हमजा ने ना जानने का क्यों किया नाटक? मुस्तफा ने बताया

सलमान को किया कॉल

रीना ने आगे बताया कि उस कॉल के बाद वह दो साल तक सलमान के टच में नहीं रहीं, लेकिन जब उन्होंने दोबारा मैसेज किया तो सलमान को वह याद थीं। उन्होंने उन्हें यह बताने के लिए कॉल किया था कि उन्होंने अपना खुद का फाउंडेशन ‘लाइट ए लाइफ’ शुरू किया है।

सलमान के घर गए

साल 2018 में, दूसरे ट्रांसप्लांट के बाद, वह पहली बार मुंबई में सलमान से उनके घर पर मिलीं। रीना ने कहा, ‘हमने पूरी रात उनके घर पर पार्टी की, गाना गाया और डांस किया। मेरे दूसरे ट्रांसप्लांट के चार महीने बाद, मुझे डायबिटीज और कई तरह की मेडिकल दिक्कतें हो गईं, लेकिन मैं अच्छा समय बिता रही थी। वह हमें रेस 3 के सेट पर ले गए और हमने पूरा दिन वहीं बिताया। उन्होंने मुझे एक बीइंग ह्यूमन की साइकिल गिफ्ट की क्योंकि उन्हें याद था कि मैंने उन्हें बहुत पहले इसके बारे में मैसेज किया था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 अप्रैल को मनोरंजन का धमाका, ओटीटी पर 12 फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान को आखिरी बार एआर मुरुगादॉस की साल 2025 में आई फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया था। वह अभी ‘मातृभूमि’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। खबर है कि वह रितेश देशमुख और जेनेलिया की ‘राजा शिवाजी’ में भी कैमियो करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'जहां लोग शराब पीकर',विवेक ने सलमान के साथ पत्थर के फूल के बाद कभी नहीं किया काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।