When Kishore Kumar Deny To Sing Yaarana Movie Song Sara Jamana Amitabh Bachchan Become Hit भीड़ को देखकर किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग से कर दिया था मना, इस शर्त पर हुए राजी, गाने ने बदली अमिताभ की किस्मत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

भीड़ को देखकर किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग से कर दिया था मना, इस शर्त पर हुए राजी, गाने ने बदली अमिताभ की किस्मत

किशोर कुमार ने एक ऐसा गाना अमिताभ बच्चन के लिए गाया और इतिहास रच दिया। ये गाना है फिल्म 'याराना' का 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना...'। इस गाने को बनाने और फिल्माने के पीछे कई दिलचस्प कहानियां हैं, जिसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Mon, 23 March 2026 03:26 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
भीड़ को देखकर किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग से कर दिया था मना, इस शर्त पर हुए राजी, गाने ने बदली अमिताभ की किस्मत

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई गाने ऐसे हैं, जिसे सुनकर आज भी झूमने का दिल करता है। ऐसे में अगर हम बात करें किशोर कुमार की तो उन जैसा वर्सटाइल सिंगर न कोई हुआ न ही होगा। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर में कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। एक ऐसा ही गाना उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए गाया और इतिहास रच दिया। ये गाना है फिल्म 'याराना' का 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना...'। इस गाने को बनाने और फिल्माने के पीछे कई दिलचस्प कहानियां हैं, जिसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

दो दोस्तों पर बनी फिल्म

निर्देशक राकेश कुमार की साल 1981 में आई फिल्म 'याराना' दो दोस्तों (अमिताभ बच्चन और अमजद खान) की कहानी पर बनी है। राकेश कुमार को उनकी इस फिल्म के लिए एक ऐसे गाने की तलाश थी, जो इस फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाए। ऐसे में उनके दिमाग में एक चीज आई कि हीरो एक स्टेडियम में गाना गाता है और उसके हजारों फैंस उनके गाने और धुन पर थिरकरते हैं। इस गाने को फिल्म का हाइलाइट बनना था। इसके लिए उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन से कहा कि उन्हें एक ऐसा गाना चाहिए जो पूरे स्टेडियम को हिलाकर रख दे। स्टेडियम में 12000 लोग होंगे और हर कोई झूम उठे।

किशोर कुमार ने दी आवाज

राजेश रोशन ने इस गाने का म्यूजिक कंपोज किया और इसके लिरिक्स फेमस गीतकार अंजान साहब ने लिखे। उन्होंने इस ट्यून को सुना और शब्दों को पिरोकर गाना लिखा 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना...'। ये इसके बोल सरल थे, लेकिन दिल को छू लेने वाले थे। अब बारी थी इस गाने को आवाज देने की। ऐसे में राकेश कुमार के दिमाग में सबसे पहला नाम किशोर कुमार का आया। वो जानते थे कि इस गाने को अगर कोई जिंदा कर सकता है तो वो थे किशोर कुमार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 साल बाद अनुष्का करेंगी कमबैक? अल्लू अर्जुन संग इस तेलुगू फिल्म में आएंगी नजर!

छोटा पड़ गया स्टूडियो

ऐसे में राजेश कुमार को दिमाग में एक बात आई कि इस गाने को और भी पावरफुल बनाया जा सकता है। उन्होंने ने सोचा कि स्टेडियम का शोर कैसे बढ़ाया जाए। ऐसे में उन्होंने कहा कि एक बड़ा 'कोरस' चाहिए, जो हजारों लोगों की भीड़ का अहसास दे। ऐसे में इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई के ताड़देव स्टूडियो को चुना गया, लेकिन ये स्टूडियो छोड़ा था, उसमें गिनकर कुछ ही लोग आ पा रहे थे।

भीड़ देख घबरा गए थे राजेश

इस पर राजेश कुमार ने हार नहीं मानी और उन्होंने 150 कोरस आर्टिस्ट और 100 पीस आरकेस्ट्रा बुलाए। स्टूडियो में जगह कम थी तो कुछ माइक बाहर लगाए गए। आपको जानकर हैरान होगी कि कोरस इतने ज्यादा थे कि कई लोगों को तो एक ही माइक शेयर करना पड़ा था। स्टूडियो में मनों हलचल मच गई थी। एक तरफ जहां ये हालात देखकर राजेश घबरा रहे थे वहीं उनके अंदर एक अलग सा जोश भी था कि यही चीज इस गाने को एक अलग स्तर पर ले जाएगा।

किशोर कुमार ने ऐन मौके पर किया गाने से मना

ऐसे में जब किशोर कुमार गाने के लिए स्टूडियो पहुंचे तो वहां का माहोल देखकर हैरान थे। लोगों की भीड़, शोर-शराबा देखकर उन्होंने अपना मूड चेंज कर दिया। उन्होंने राजेश से कहा कि आज मेरा सिर दर्द हो रहा है मैं गाना नहीं गा सकता। ये सुनते ही पूरे स्टूडियो में सन्नाटा छा गया। ऐसे में प्रोड्यूसर एस नाडियाडवाला ये सुनकर घबरा गए। उन्होंने किशोर कुमार से रिक्वेस्ट किया कि ये गाना ही फिल्म की जान है। अमिताभ बच्चन का सीन इस गाने के बिना अधूरा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'ऐसी फिल्म न बनी है और…', धुरंधर 2 विवादों के बीच जया प्रदा का रिएक्शन आया सामने

इस शर्त पर किशोर कुमार ने गाया गाना

प्रोड्यूसर की बात सुनकर किशोर कुमार इस गाने को गाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन उनकी शर्त ये थी कि अगर ये गाना अच्छा नहीं बना तो जिम्मेदारी तुम्हारी होगी। ऐसे में किशोर कुमार ने जब गाने की ट्यून सुनी तो उन्होंने का कि राजेश ये गाना स्टेडियम के लिए है, हमें इसमें और एनर्जी डालनी होगी। इसके लिए कोरस में और महिलाओं को जोड़ो। इसमें तालियां जोड़ो। ये सुनते ही राजेश ने तुरंत बदलाव किए। उन्होंने कुछ महिला कोसर को बुलाया और तालियों के लिए एक अलग ग्रुप तैयार किया गया। किशोर कुमार ने इस गाने में अपनी स्पेशल यूड्ली को जोड़ा। चार घंटे तक चली इस गाने की रिकॉर्डिंग ने स्टूडियो का पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया था।

राजेश ने लगाया किशोर को गले

राजेश ने कहा कि किशोर ने मेरे गाने को मेरी सोच से भी बेहतर बना दिया। गाना पूरा होते ही किशोर कुमार बोले देखो मेरा सिर दर्द चला गया। अब ये गाना अमिताभ को पसंद आ जाए तो मजा आ जाएगा। ये सुनते ही राजेश ने कहा कि आने इसा गाने में जो जान डाली है, इसका सुपरहिट होना तय है और हुआ भी ऐसा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एड शीरन के बाद BTS सिंगर के साथ अरिजीत सिंह देंगे फैंस को सरप्राइज?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।