After Ed Sheeran Sapphire Song Arijit Singh collaborate With BTS Singer Jungkook Post Goes Viral On Social Media एड शीरन के बाद कोरियन सिंगर के साथ अरिजीत सिंह देंगे फैंस को सरप्राइज? BTS मेंबर के पोस्ट की हो रही चर्चा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एड शीरन के बाद कोरियन सिंगर के साथ अरिजीत सिंह देंगे फैंस को सरप्राइज? BTS मेंबर के पोस्ट की हो रही चर्चा

अरिजीत एक बार फिर से खबरों में आए हैं। अरिजीत को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि एड शीरन के बाद अब वो बीटीएस जुंगकुक संग किसी नए प्रोजेक्ट के साथ धमाल मचाने वाले हैं। इन अफवाहों के बीच जुंगकुक ने सिंगर संग एक तस्वीर शेयर फैंस गुड न्यूज दी है।

Sun, 22 March 2026 03:54 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
एड शीरन के बाद कोरियन सिंगर के साथ अरिजीत सिंह देंगे फैंस को सरप्राइज? BTS मेंबर के पोस्ट की हो रही चर्चा

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह अपनी दमदार आवाज के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अरिजीत ने अपने सिंगिंग करियर में कई आइकॉनिक सॉन्ग अपने फैंस को दिए हैं। वहीं, बीते दिनों अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। वहीं, अब अरिजीत एक बार फिर से खबरों में आए हैं। अरिजीत को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि एड शीरन के बाद अब वो बीटीएस जुंगकुक संग किसी नए प्रोजेक्ट के साथ धमाल मचाने वाले हैं। इन अफवाहों के बीच जुंगकुक ने सिंगर संग एक तस्वीर शेयर फैंस गुड न्यूज दी है।

अरिजीत संग जुंगकुक ने शेयर की खास पलों की तस्वीरें

बीटीएस बैंड के मैंबर जुंगकुक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह संग कई तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में अरिजीत और जुंगकुक खाना एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी में दोनों म्यूजिक को। इसमें जुंगकुक गिटार बजाते और अरिजीत उन्हें ध्यान से सुनते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर बेहद खास है, जो किसी नई चीज की ओर इशारा करती दिख रही है। इसमें दोनों सिंगर एक म्यूजिक रूम में बैठे हैं। इन तस्वीरों से कहीं ज्यादा, जुंगकुक के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा।

मैं इस बात को सीक्रेट रखना चाहता था…

जुंगकुक ने अरिजीत सिंह संग शेयर की गई तस्वीरों के साथ बेहद खास कैप्शन लिखा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को हजार गुना ज्यादा बढ़ा दिया है। जुंगकुक लिखते हैं, 'मैं कुछ समय तक इस बात को सीक्रेट रखना चाहता था… मैं हाल ही में भारत आया था, बिना किसी को बताए। किसी शो के लिए नहीं, कैमरों के लिए नहीं… बस म्यूजिक के लिए।अरिजीत सिंह से मिला। हम साथ बैठे, बातें कीं, कहानियां शेयर कीं… और कुछ बहुत ही खास बनाया।'

जुंगकुक ने फैंस को दी गुड न्यूज

जुंगकुक ने बताया, 'इंडिया की यह ट्रिप मेरे लिए बहुत मायने रखती थी। मैं उन्हें उनकी इस जर्नी के लिए और म्यूजिक को उन्होंने जो कुछ भी दिया है, उसके लिए पर्सनली बधाई भी देना चाहता था। हमने एक गाना बनाया… कुछ सच्चा, कुछ दिल से। मुझे उम्मीद है कि आप भी वही महसूस कर पाएंगे जो हमने इसे बनाते समय महसूस किया था। यह बहुत जल्द रिलीज होगा। प्लीज इसका इंतजार करें… जल्दबाजी न करें।'जुंगकुक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जुंगकुक ने भले ही फैंस से अपील की है कि वो उनके और अरिजीत के गाने के लिए जल्दबाजी न करें लेकिन भला फैंस के लिए इंतजार करना आसान होगा क्या?

कौन हैं जुंगकुक?

बता दें कि दक्षिण कोरियाई समूह बीटीएस (BTS) बॉय बैंड के सदस्य जियोन जुंगकुक अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। एक प्रतिभाशाली गायक, रैपर, गीतकार, निर्देशक, रिकॉर्ड निर्माता और कला प्रेमी के रूप में, जुंगकुक ने वर्ल्डवाइड सिंगिंग में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 2022 फीफा विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया और रोलिंग स्टोन की सर्वकालिक (everlasting) 200 महानतम गायकों की सूची में भी शामिल हुए ।

जुंगकुक से पहले एड शीरन संग नजर आ चुके अरिजीत

बता दें कि जुंगकुक से पहले अरिजीत सिंह ब्रिटिश पॉप स्टार एड शीरन 'सैफायर' गाने में नजर आ चुके हैं। साल 2025 में रिलीज हुआ ये पूरा गाना इंडिया के अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया है। वहीं, खास बात ये है कि गाने को एड शीरन के साथ बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। यही नहीं, एड शीरन और अरिजीत सिंह के गाने का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का कैमियो रहा। 'सैफायर' गाने में शाहरुख भले ही कुछ ही मिनटों के लिए नजर आए, लेकिन उन्होंने पूरी लाइमलाइट अपने नाम की। ये गाना काफी सुपरहिट है। इसे काफी पसंद किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।