8 साल बाद अनुष्का शर्मा करने वाली हैं कमबैक? अल्लू अर्जुन संग इस तेलुगू फिल्म में आएंगी नजर!
अल्लू अपनी अपकमिंग मूवी जिसका अस्थायी नाम 'AA22xA6' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। बीते दिनों फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के 'AA22xA6' में शामिल होने की खबर काफी सुर्खियों में रही हैं।

'पुष्पा' फेम एक्टर अल्लू अर्जुन उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनदिनों अल्लू अपनी अपकमिंग मूवी जिसका अस्थायी नाम 'AA22xA6' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। बीते दिनों फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के 'AA22xA6' में शामिल होने की खबर काफी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में अब इस फिल्म में एक और बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री की खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
आठ साल होगी पर्दे पर वापसी?
डायरेक्टर एटली की साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट 'AA22xA6' में जिस एक्ट्रेस की एंट्री की खबरें चर्चा में हैं वो कोई और नहीं बल्कि, अनुष्का शर्मा हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा अल्लू अर्जुन संग फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के साथ अनुष्का तेलुगू फिल्मों में अपना पहला कदम रखेंगी। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि अनुष्का फिल्म में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं और अगर यह सच साबित होता है, तो यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि अनुष्का के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना के भी नजर आने की खबरें सामने आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट
अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 की फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। तब से वो किसी लीड रोल में नजर नहीं आई हैं। आपको यह बताना जरूरी है कि अभिनेत्री, खुद को अधिक निर्माता के तौर पर काम करने के बाद, किसी भी एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं। वह साल 2022 में पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म 'चकदा 'एक्सप्रेस' में अभिनय करने के लिए तैयार थीं। हालांकि, इसमें देरी होने की उम्मीद है और अफवाह यह भी है कि इसे बंद कर दिया गया है। अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अब अपने बेटे और बेटी के साथ लंदन में हैं।
'AA22xA6' के बारे में
'AA22xA6' के बारे में बात करते हुए, फिल्म में कथित तौर पर मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना सहित कई महिला कलाकार भी शामिल हैं। ऐसी भी चर्चा है कि रश्मिका मंदाना निगेटिव रोल निभा सकती हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के भी कई भूमिकाएं निभाने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन