Amid Dhurandhar 2 controversy BJP Leader And Actress Jaya Prada has a message for those criticising Ranveer Singh Film 'ऐसी फिल्म न बनी है और ना ही…', 'धुरंधर 2' विवादों के बीच बीजेपी नेता और एक्ट्रेस जया प्रदा का रिएक्शन आया सामने, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'ऐसी फिल्म न बनी है और ना ही…', 'धुरंधर 2' विवादों के बीच बीजेपी नेता और एक्ट्रेस जया प्रदा का रिएक्शन आया सामने

'धुरंधर 2' में रणवीर को हमजा के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। यही नहीं, मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलारों ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दिया है। 'धुरंधर 2' इन दिनों ऐसा बवाल काट रही कि इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चार दिनों में ही धूल चटा दी है।

Mon, 23 March 2026 10:41 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'ऐसी फिल्म न बनी है और ना ही…', 'धुरंधर 2' विवादों के बीच बीजेपी नेता और एक्ट्रेस जया प्रदा का रिएक्शन आया सामने

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म की चर्चा आज भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। 'धुरंधर 2' में एक बार फिर से रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाते नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' में रणवीर को हमजा के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। यही नहीं, मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलारों ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दिया है। 'धुरंधर 2' इन दिनों ऐसा बवाल काट रही कि इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चार दिनों में ही धूल चटा दी है। फिल्म को लेकर अब तक कई स्टार्स के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब इस कड़ी में दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि कहा कि इसे सभी को देखना चाहिए।

जया प्रदा ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की

BJP नेता और जानी-मानी अभिनेत्री जया प्रदा भी उन लोगों में शामिल हो गई हैं जो आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ कर रहे हैं। जया ने फिल्म की कहानी, प्लॉट और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की, साथ ही फिल्म की आलोचना करने वालों के लिए एक संदेश भी दिया। जया प्रदा ने ANI से बात करते हुए, अभिनेत्री ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की, और इसकी अनोखी बातों के साथ-साथ कलाकारों और क्रू की कड़ी मेहनत पर भी रोशनी डाली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' एक्टर गौरव गेरा का 28 साल पुराना खत आया सामने, पढ़कर फैंस हुए भावुक

जो लोगों ने इतने सालों से नहीं देखी ऐसी फिल्म

जया प्रदा ने कहा, 'यह एक शानदार फिल्म है। यह ऐसी फिल्म है जो लोगों ने इतने सालों से नहीं देखी है। मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। बुरी बातें कहना बहुत आसान होता है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने काम किया, जिस तरह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी, और जिस तरह से सभी कलाकारों ने इस फिल्म को सफल बनाने के लिए काम किया... मैं हर किसी से अपील करती हूं कि वे इस फिल्म को देखें और इसकी सराहना करें।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की आंधी के बीच राम गोपाल वर्मा ने इन्हें बताया ‘असली हमजा’

चार दिनों में कर डाली इतनी कमाई

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने जसकीरत का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के गैंग्स में घुसा हुआ एक भारतीय जासूस है। यह फिल्म काल्पनिक कहानियों और सच्ची घटनाओं को मिलाकर एक दिलचस्प थ्रिलर बनाती है। यह फिल्म समीक्षकों और बॉक्स ऑफिस, दोनों ही मामलों में सफल रही है। इसने चार दिनों में दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। हालांकि, इसकी जमकर आलोचना भी की जा रही है। इसके बावजूद ये मूवी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' देख भड़का पाकिस्तानी परिवार, लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।