जब मधुबाला को सरकार ने दी थी बंदूक रखने की इजाजत, 1950 में एक्ट्रेस संग हुई थी चौंकाने वाली घटना
मधुबाला अपने जमाने की हाई पेड एक्ट्रेस रही हैं। उस जमाने में मधुबाला फिल्म के मेन लीड एक्टर्स से कहीं ज्यादा फीस लेती थी। अपने करियर में मधुबाला ने कई सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्में दी हैं। उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।

हिंदी सिनेमा की अदाकारा, जिसकी खूबसूरती पर फैंस ही नहीं, अभिनेता और डायरेक्टर भी फिदा थे। हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला की। मधुबाला अपने जमाने की हाई पेड एक्ट्रेस रही हैं। उस जमाने में मधुबाला फिल्म के मेन लीड एक्टर्स से कहीं ज्यादा फीस लेती थी। अपने करियर में मधुबाला ने कई सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्में दी हैं। उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। लेकिन क्या आप जानते हैं साल 1950 के दशक में, मधुबाला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि सरकार को उन्हें अपने साथ बंदूक रखने की इजाजत देनी पड़ी। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ?
मधुबाला के सिर पर नहीं चढ़ा शोहरत का नशा
ये बात उस वक्त की है जब मधुबाला अपने फिल्मी करियर के शिखर पर थीं। उनके साथ काम करने का सपना मानों हर डायरेक्टर का हो। मधुबाला के पास इतनी फिल्में होती थीं कि उनसे डेट्स लेने के लिए फिल्ममेकर्स को लंबा इंतजार करना होता था। इन सबके बावजूद मधुबाला के सिर पर कभी उनकी सक्सेस का नशा सवार नहीं हुआ। वो बिल्कुल साधारण कपड़े पहनना और जीवन जीना पसंद करती थी।
इस वजह से मधुबाला ने बीच में रोकी शूटिंग
दरअसल, ये घटना साल 1950 फिल्म 'निराला' की शूटिंग के दौरान का है। जब फिल्म के निर्माता के साथ उनका विवाद हुआ था। हुआ ये था कि फिल्म के एक सीन में मधुबाला को पानी में उतरकर नदी के बीच जाना था। हमेशा की तरह मधुबाला ने इस सीन के लिए फट से हां कह दी, लेकिन उन्होंने कहा कि इस सीन के बाद उनके घर से चार बाल्टी पानी लाया जाए ताकि वो नहा सकें। निर्माता ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। इस पर गुस्सा होकर मधुबाला सेट से चली गई और यार दिनों शूटिंग पर नहीं आईं।
एक इनकार कैसे बन गया बड़ा विवाद
इसके बाद मधुबाला की इस को मीडिया पर काफी निगेटिव तरीके से छापा। इस बात से गुस्सा होकर मधुबाला के पिता ने सेट पर मीडिया की एंट्री पर बैन लगा दिया। बस फिर क्या था उनके इस फैसले ने आग में घी का काम किया। सारी मीडिया मधुबाला के खिलाफ हो गई। यही नहीं, कुछ लोगों द्वारा उन्हें लगातार मिल रही धमकियों के कारण मधुबाला डरी हुई थीं। उन्हें और उनके पिता अत्ताउल्लाह खान को जान से मारने तक की धमकी दी गई। ये विवाद करीब एक महीने तक चला। इसके बाद एक दिन उसी पत्रकार ने, जिसने मधुबाला के खिलाफ लिखा था, उसने अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें मधुबाला भी आईं थीं। सारी बातें क्लियर हो गईं। यही नहीं मधुबाला और वो पत्रकार दोनों ताउम्र के लिए दोस्त बन गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन