मुकेश छाबड़ा ने बतााय, 'धुरंधर' के लिए सारा अर्जुन का ऑडीशन वीडियो देख ऐसा था आदित्य धर का रिएक्शन
सारा अर्जुन और रणवीर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने तो खास तौर पर लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सारा को फिल्म में 'यालिना जमाली' का रोल मिलना आसान नहीं था। इस बात का खुलासा खुद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया।

साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' थी। वहीं, अब इसी राह पर चलते हुए 'धुरंधर: द रिवेंज' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है। इस सफलता के पीछे फिल्ममेकर आदित्य धर की 'बेहतरीन डिटेलिंग', रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस और एक ऐसी स्टार कास्ट का हाथ है जो एक बेहतरीन 'ड्रीम टीम' में बदल गई। सारा अर्जुन और रणवीर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने तो खास तौर पर लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सारा को फिल्म में 'यालिना जमाली' का रोल मिलना आसान नहीं था। इस बात का खुलासा खुद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया।
मुकेश ने सुनाई कास्टिंग की कहानी
दरअसल, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में 'द राइट एंगल विद सोनल कालरा' को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान मुकेश ने बताया कि 'यालिना जमाली' के रोल के लिए एक हजार से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था? मुकेश छाबड़ा ने सारा की कास्टिंग से जुड़ी पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में इस फिल्म को लेकर हमारी काफी चर्चा हुई थी। हमने सोचा था कि जिस जगह की लड़की हमें दिखानी है, उसके लिए कोई एकदम नया चेहरा लेना बहुत जरूरी है। शुरू में हमने कई बड़े और जाने-माने एक्टर्स के बारे में सोचा था। आदित्य को अलग-अलग लोगों से बहुत सारे मैसेज मिले। मुझे भी कई मैसेज आए जिनमें लोग पूछ रहे थे, 'मुझे क्यों नहीं?''
जिसका कोई बैकग्राउंड न हो
मुकेश ने कहा, 'क्योंकि, जाहिर है, फिल्म में रणवीर हैं। लेकिन हम लोग इस बात को लेकर बिल्कुल साफ थे कि पूरी दुनिया को वह लड़की एकदम नई लगनी चाहिए, जिसका कोई पहले से बैकग्राउंड न हो। ऐसा इसलिए ताकि यह लगे कि रणवीर जिस दुनिया में जा रहे हैं, वह लड़की उसी दुनिया की है।'
हमें फ्रेश फेस चाहिए था
मुकेश ने याद करते हुए कहा, 'हमने बहुत सारे लोगों का ऑडिशन लिया। मुझे लगता है कि एक हजार से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया और मेरा पास ब्रीफ एकदम साफा था, पूरी तरह से नया चेहरा, एक नया अंदाज और जाहिर है, भाषा भी। ऐसा लगना चाहिए कि वह वहीं, की रहने वाली है, क्योंकि इससे यह एहसास होता है कि आप सचमुच उस देश में जा रहे हैं। यही तो पूरा आइडिया है। अगर आपने इसका दूसरा हिस्सा (Part 2) देखा है, तो वह सीन याद होगा जिसमें वह कहती है, 'क्या तुम हिंदुस्तानी एजेंट हो?' वही मेरी ऑडिशन स्क्रिप्ट थी। मुझे याद है कि शॉर्टलिस्ट करने के बाद हमने कम से कम 50 लोगों के साथ वह सीन किया था। फिर हमने 30 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया, फिर 20 पर आए, फिर 10, फिर 5, फिर 3, और आखिर में सिर्फ 1।'
मैंने तुरंत आदित्य को वीडियो सेंड किया
सारा अर्जुन के ऑडिशन के बारे में बात करते हुए मुकेश ने बताया, 'जब उसने वह सीन किया, तो मैंने तुरंत उसे WhatsApp पर आदित्य को भेज दिया। उसने पूछा, 'यह कौन है?' मैंने कहा, यह नई लड़की है; इसने अभी तक एक बाल कलाकार के तौर पर कुछ ऐड फिल्में और कुछ फिल्में ही की हैं। शुरू में हम सोच रहे थे, 'क्या वह कद में छोटी दिखेगी?'
हमने उस लड़की को क्यों चुना
आगे बात को बढ़ाते हुए मुकेश बोले, 'कास्टिंग में इस बात का भी हिसाब-किताब लगाना पड़ता है। लेकिन फिर हमने सोचा कि कहानी के हिसाब से यह सही लगेगा कि वह वहां जा रहा है और उस लड़की को रिझाने की कोशिश कर रहा है। यही तो पूरी बात है। उसने ज़बरदस्त ऑडिशन दिया; मैं अगले एक हफ्ते में वह ऑडिशन रिलीज करने वाला हूं, और तब आपको पता चल जाएगा कि हमने उस लड़की को क्यों चुना।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन