Actress Dina Pathak vehemently warned Supriya against marrying Pankaj Kapur Sai Ye tujhe chorr ke chala jaega तुम्हें छोड़कर चला जाएगा...मां दीना पाठक बेटी सुप्रिया और पंकज कपूर की शादी चाहती थीं तोड़ना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

तुम्हें छोड़कर चला जाएगा...मां दीना पाठक बेटी सुप्रिया और पंकज कपूर की शादी चाहती थीं तोड़ना

सुप्रिया ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि मेरी मां दीना पाठक ने झूठ बोलकर उन्हें तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन, दोनों ने एक साथ 38 साल पूरे कर लिए हैं। शादी के इतने साल बाद भी उनके बीच प्यार और केयर बना हुआ है।

Sat, 28 March 2026 11:18 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
तुम्हें छोड़कर चला जाएगा...मां दीना पाठक बेटी सुप्रिया और पंकज कपूर की शादी चाहती थीं तोड़ना

बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी और लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों ने एक साथ 38 साल पूरे कर लिए हैं। शादी के इतने साल बाद भी उनके बीच प्यार और केयर बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके रिश्ते की शुरुआत में सुप्रिया की मां, दिग्गज एक्ट्रेस दीना पाठक ने पंकज संग उनके रिश्ते को लेकर विरोध किया था? सुप्रिया ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

मां संग था तनावपूर्ण रिश्ता?

सुप्रिया पाठक ने हाल ही में Hauterfly को अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में वो अपनी बेटी सना कपूर के साथ नजर आईं। उन्होंने मां-बेटी के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की, खासकर उस रिश्ते के बारे में जो सुप्रिया का अपनी मां दीना के साथ था, और यह भी बताया कि जब दीना को पंकज के साथ सुप्रिया के रिश्ते के बारे में पता चला तो हालात कैसे तनावपूर्ण हो गए थे।

दीना को नहीं पसंद था पंकज और सुप्रिया का रिश्ता

सुप्रिया ने इंटरव्यू में बताया, 'मेरी मां को वह (पंकज) पसंद नहीं थे। मेरी मां को मैं भी पसंद नहीं थी। हे भगवान... मेरी मां को नहीं लगता था कि यह रिश्ता चल पाएगा। ठीक है, अब 38 साल हो गए हैं, लेकिन अगर वह आज जिंदा होतीं, तो भी यही कहती कि ‘यह तुझे छोड़कर चला जाएगा’ क्यों? इसका मुझे सच में कोई अंदाजा नहीं है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण धवन की डेढ़ साल की बेटी को थी HD बीमारी, कहा- 'वो ठीक से चल नहीं पाती थी'

मां ने झूठ बोलकर मुझे तोड़ने की कोशिश की थी

सुप्रिया ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि मेरी मां दीना पाठक ने झूठ बोलकर उन्हें तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'मेरी मां ने मुझे यह बताने की पूरी कोशिश की कि पंकज सही इंसान नहीं है। उन्होंने शायद उसके बारे में पता लगाया और पता चला कि 'ओह वह दारू बहुत पीता है'। उसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी एक बूंद भी शराब नहीं पी। लेकिन उन्होंने पता लगाया और यह पता चला। तो वह इस टॉपिक को उठाती थीं या यह कहती थीं कि 'देखो यह तो यह करता है, देखो यह तो वो करता है'। यह बहुत लंबे समय तक चलता रहा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8.4 रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर हिला देगी दिमाग, लाश के साथ करता था ये काम किलर

मैंने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया था

इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, 'लेकिन जब मुझे लगा कि ये तो हुत हो गया, तो मैंने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया। मैंने एक दिन कहा कि ‘कुछ ऐसा नहीं है’, मैं फलां दिन शादी कर रही हूं। आपको आना है तो आओ, आपको नहीं आना है तो मत आओ।’ उन्होंने मुझे ऐसे देखा जैसे यह आखिरी बात हो... उन्होंने कहा, ‘तुम्हें पनीर पसंद है?’ मैंने कहा मुझे पनीर पसंद है। उन्होंने कहा, ‘अच्छा नहीं वो पंजाबी है ना तो पनीर...’। यह उसकी आखिरी बात थी, मतलब कि अगर तुम्हें पनीर पसंद नहीं है, तो तुम उससे शादी नहीं कर सकती। तो ऐसा ही हुआ।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' के इस एक्टर को बिना ऑडिशन मिला अहम रोल, लोग खूब कर रहे तारीफ

आखिरी समय में पंकज मां के पसंदीदा बन गए थे

सुप्रिया ने बताया, 'अपनी मां के गुजरने से ठीक पहले, उनका नजरिया काफी बदल गया था। उन्हें लगने लगा था कि पंकज ही एकमात्र सही इंसान हैं। वह उनके सबसे पसंदीदा बन गए थे, और वह सिर्फ उन्हीं को अपने आस-पास देखना चाहती थीं।' बता दें कि सुप्रिया और पंकज की एक बेटी है जिसका नाम सना है और एक बेटा है जिसका नाम रूहान है। पंकज का अपनी पहली शादी से एक बड़ा बेटा भी है, जो आज इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर शाहिद कपूर हैं। उनकी पहली शादी नीलिमा अजीम से हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।