जब स्टेडियम में पहुंच गए थे 50 हजार फैन, अमिताभ को रोकनी पड़ी थी इस गाने की शूटिंग, फिर रचा इतिहास
अमिताभ ने 'अमर अकबर एंथनी', 'डॉन', बागबान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी थी, जिसकी कहानी ही नहीं, बल्कि उसके एक गाने ने इतिहास रच दिया। ये गाना एक बड़े स्टेडियम में शूट किया गया, जहां अमिताभ की झलक पाने के लिए 60 हजार फैंस की भीड़ पहुंच गई।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन आज किसी पहचाने को मोहताज नहीं हैं। अमिताभ ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज करने वाले अमिताभ आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे तो अमिताभ ने 'अमर अकबर एंथनी', 'डॉन', बागबान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी थी, जिसकी कहानी ही नहीं, बल्कि उसके एक गाने ने इतिहास रच दिया। ये गाना एक बड़े स्टेडियम में शूट किया गया, जहां अमिताभ की झलक पाने के लिए 60 हजार फैंस की भीड़ पहुंच गई। ऐसे में अमिताभ ने एक जुगाड़ लगाया और उसे फिर इस तरह से शूट किया गया। फिल्म रिलीज के बाद ये गाना ब्लॉकबस्टर हुआ। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वो गाना और उसके पीछे की दिलचस्प कहानी?
इस दौर की हिट फिल्म थी 'याराना'
अमिताभ बच्चन की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि साल 1981 में रिलीज हुई 'याराना' है। ये मूवी अमिताभ बच्चन और अमजद खान पर फिल्माया गया था। फिल्म उनकी दोस्ती पर बनी थी। 'याराना' उस दौरान की सुपरहिट फिल्म रही है। इस फिल्म का जो गाना हिट हुआ था वो था 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना...'। किशोर कुमार को इस गाने को गाने से लेकर अमिताभ बच्चन के उसे शूट करने तक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
स्टेडियम में मौजूद लोग अमिताभ के साथ झूम रहे थे
दरअसल, इस गाने की शूटिंग के लिए लोकेशन चुना गया कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम। ये स्टेडियम उस वक्त नया-नया बना था। ऐसे में इस स्टेडियम में 20 हजार फैंस की भीड़ जुटाई गई, जो अमिताभ बच्चन को देखने आए थे। स्टेज पर अमिताभ, नीतू सिंह के साथ स्टेज पर थे। गाना शुरू हुआ और अमिताभ ने परफॉर्म करना शुरू किया। डांस और अमिताभ का अंदाज देख स्टेडियम में मौजूद लोग झूम उठे।
लोगों की भीड़ की वजह से रोकनी पड़ी थी शूटिंग
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के दौरान बताया था कि उन्होंने ही कोलकाता के नए खुले नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम में इस गाने की शूटिंग करने का सुझाव दिया था। लेकिन, वहां 50,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो स्टेडियम की 12,000 लोगों की क्षमता से कहीं ज्यादा थी, जिसकी वजह से उन्हें शूटिंग रोकनी पड़ी। बाद में, वे रात में चुपके से शूटिंग करने के लिए वापस आए और दर्शकों का भ्रम पैदा करने के लिए मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन