Divyanka Tripathi Baby Shower Photos Goes Viral On Social Media With Husband Vivek Dahiya दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शावर की तस्वीरें हुईं वायरल, 'मॉम टू बी' एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनदिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शावर की तस्वीरें हुईं वायरल, 'मॉम टू बी' एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शावर की तस्वीरें हुईं वायरल, 'मॉम टू बी' एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।

Priti KushwahaMon, 23 March 2026 01:17 PM
1/10

दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शावर की तस्वीरें हुईं वायरल

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।

2/10

हाल ही शेयर की थी खुशखबरी

कुछ दिनों पहले विवेक और दिव्यांका ने माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस खबर से फैंस काफी खुश हुए थे।

3/10

बेबी शावर की तस्वीरें आईं सामने

ऐसे में अब हाल ही में दिव्यांका का बेबी शावर हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

4/10

लुक से जीता दिल

बेबी शावर की तस्वीरों में दिव्यांका रेड कलर के सूट-सलवार में नजर आ रही हैं। वहीं, सिर पर उन्होंने एक लाल रंग की चूनर भी डाली हुई है।

5/10

पापा के चेहरे पर दिखी खुशी

 वहीं, होने वाला पापा यानी विवेक दहिया ब्लू शर्ट और ग्रे पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। विवेक भी इस पल को पूरी तरह से एंजॉय करते दिख रहे हैं।

6/10

खास दोस्त ने आयोजन

वायरल हो रही इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिव्यांका का बेबी शावर उनके या विवेक के किसी खास दोस्त ने इसका आयोजन किया है।

7/10

दोस्तों संग की मस्ती

इस सेलिब्रेशन के दौरान दिव्यांका और विवेक अपने दोस्तों के संग मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए। ये कपल खुद भी बेबी शॉवर होस्ट करने की प्लानिंग कर रहा है।

8/10

जमकर दिए पोज

तस्वीरों में दिव्यांका अपने करीबी लोगों के संग जमकर पोज दे रही हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं।

9/10

चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी के चेहरे पर साफ प्रेगनेंसी ग्लो देखने को मिल रहा है।

10/10

केक की हो रही चर्चा

दिव्यांका के बेबी शॉवर के केक की फोटो को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस केक पर कांग्रेचुलेशन दिव एंड विव लिखा हुआ है।