विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने देखी रणवीर सिंह की धुरंधर-2, लिखा- 4 घंटे तक…
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोमवार के दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है। पढ़िए उन्होंने क्या लिखा।

Virat Kohli Anushka Sharma on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बारे में बात की है। उन्होंने सोमवार के दिन इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म की तारीफ की है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ के डायरेक्टर आदित्य धर के क्राफ्ट को सलाम किया है। पढ़िए उन्होंने क्या लिखा है।
अनुष्का शर्मा का पोस्ट
अनुष्का शर्मा ने फिल्म की लंबाई और निर्देशक के विजन की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या शानदार फिल्म बनाई है आपने आदित्य धर! लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाने के लिए बहुत साहस और विश्वास की जरूरत होती है। फिल्म शुरू से अंत तक आपको बांधे रखती है। आप एक बेहद मौलिक और मंझे हुए फिल्म निर्माता हैं।’
रणवीर के बारे में क्या बोलीं अनुष्का?
रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि उन्होंने एक जीवन में एक बार मिलने वाला किरदार निभाया है। इसके अलावा उन्होंने आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सहित पूरी स्टार कास्ट की तारीफ की।

विराट कोहली बोले- 4 घंटे तक पलक नहीं झपकाई
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने आदित्य धर को 'जीनियस' बताते हुए लिखा, ‘आज फिल्म देखी और मैं यह कह सकता हूं कि मैंने भारत में आज तक ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। मैं लगभग 4 घंटे तक बिना हिले-डुले बैठा रहा। आदित्य धर, आपकी प्रतिभा फिल्म में साफ झलकती है।’
रणवीर सिंह की तारीफ
रणवीर सिंह के लिए विराट ने विशेष तौर पर लिखा कि इस फिल्म के बाद रणवीर ने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और उनका प्रदर्शन बियॉन्ड ब्रिलियंट है।

‘धुरंधर 2’ बाक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 20वें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से ग्रॉस 1,225.72 करोड़ रुपये और नेट 1,023.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,622.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
‘धुरंधर 2’ के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं। यूं तो ‘धुरंधर 2’ में ‘धुरंधर’ से ज्यादा एक्शन सीन्स और मारधाड़ है। किंतु, गाने और कहानी ‘धुरंधर’ की बेहतर थी। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ देखने वाले कह रहे हैं कि उन्हें ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की कमी खली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन