Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19 Ranveer singh Film earned less than 10 crore Dhurandhar 2 Day 19: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा खत्म, जानें फिल्म का डे19 का कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Day 19: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा खत्म, जानें फिल्म का डे19 का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Day 19 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का अब बॉक्स ऑफिस पर दबदबा खत्म हो रहा है। फिल्म ने आज अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।

Mon, 6 April 2026 09:25 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Day 19: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा खत्म, जानें फिल्म का डे19 का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Report: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जी हां, शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली इस फिल्म की रफ्तार अब सुस्त पड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने 20वें दिन (डे0 से डे19) 12 करोड़ से भी कम की कमाई की है। आइए आपको फिल्म का डे19 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं।

19वें दिन का कलेक्शन

19वें दिन फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई है। फिल्म ने सोमवार के दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। आइए नजर डालते हैं फिल्म की डे19 की कमाई पर

डे 19 कलेक्शन: 10 करोड़ रुपये (रात 11 बजे तक)

कुल कलेक्शन: 1,023.77 करोड़ रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की सक्सेस पर बॉलीवुड को लगी मिर्ची? जाकिर खान ने लिए मजे, पढ़ें क्या कहा

प्रोपगैंडा फिल्म है ‘धुरंधर 2’?

एक्टर और सांसद रवि किशन ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपगैंडा कहने वालाें को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्मों को प्रोपगैंडा कहने का नया चलन शुरू हो गया है। लोगों ने एक नया कबूतर पकड़ लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि ये ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ एक वरदान है क्योंकि अब तक इंडस्ट्री की हालत बहुत खराब थी। भोजपुरी इंडस्ट्री तो लगभग बंद ही हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: मेकर्स ने बदला फिल्म का साउंड, थिएटर प्रिंट में अब नहीं सुनाई पड़ेंगी

बॉक्स ऑफिस का उतार-चढ़ाव

डेकमाई
डे 043 करोड़ रुपये
डे 1102.55 करोड़ रुपये
डे 280.72 करोड़ रुपये
डे 3113 करोड़ रुपये
डे 4114.85 करोड़ रुपये
डे 565 करोड़ रुपये
डे 656.60 करोड़ रुपये
डे 748.75 करोड़ रुपये
डे 849.70 करोड़ रुपये
डे 941.75 करोड़ रुपये
डे 1062.85 करोड़ रुपये
डे 1168.10 करोड़ रुपये
डे 1225.30 करोड़ रुपये
डे 1327.25 करोड़ रुपये
डे 1420.10 करोड़ रुपये
डे 1518.30 करोड़ रुपये
डे 1621.55 करोड़ रुपये
डे 1725.65 करोड़ रुपये
डे 1828.75 करोड़ रुपये
डे 1910 करोड़ रुपये
कुल कमाई1,023.77 करोड़ रुपये
,

अब बॉक्स ऑफिस पर आएगी ये फिल्म

‘धुरंधर 2’ के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ आएगी। ये फिल्म 16 अप्रैल रात 9 बजे से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, तबू, राजपाल यादव, परेश रावल, मिथिला पालकर और असरानी हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार-तबू और अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी काफी साल बाद साथ आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पढ़िए लोगों का रिएक्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।