Ravi Kishan on Dhurandhar 2 says Calling it a propaganda film is very wrong रवि किशन ने धुरंधर 2 पर रिएक्ट किया, कहा- इतिहास को ठीक करने की जरूरत है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रवि किशन ने धुरंधर 2 पर रिएक्ट किया, कहा- इतिहास को ठीक करने की जरूरत है

Dhurandhar 2: अभिनेता और सांसद रवि किशन ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि इसे एक प्रोपेगैंडा फिल्म कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Mon, 6 April 2026 04:37 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
रवि किशन ने धुरंधर 2 पर रिएक्ट किया, कहा- इतिहास को ठीक करने की जरूरत है

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कुछ लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इसे प्रोपागैंडा फिल्म बता रहे हैं। इस बीच सांसद और एक्टर रवि किशन ने इस फिल्म के बारे में बात की है। रवि किशन ने कहा, 'इसे प्रोपगैंडा फिल्म कहना बहुत गलत है। साउथ इंडस्ट्री के लोग खुले तौर पर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। सबको उनसे सिखना चाहिए और ऐसा ही करना चाहिए। फिल्मों को प्रोपगैंडा कहने का एक नया चलन शुरू हो गया है। लोगों ने एक नया 'कबूतर' पकड़ लिया है!'

‘शोले’ से की तुलना

रवि किशन ने ‘धुरंधर 2’ की तुलना 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' से की। उन्होंने कहा, ‘लेखक ने सच्ची घटनाओं को सिनेमाई अंदाज में पर्दे पर पेश किया है। हमें इस बात से खुश होना चाहिए कि लोग अब सिनेमाघरों में जाने लगे हैं। क्योंकि अब तक इंडस्ट्री की हालत बहुत खराब थी। भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करूं तो वो तो लगभग बंद ही हो गई थी! यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वरदान बनकर आई है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:48 सालों से रशिया में इसलिए बैन था धुरंधर 2 का गाना ‘रास्पुतिन’, अनोखी है कहानी

‘सच को लोगों के सामने लाना जरूरी है’

रवि आगे कहते हैं, ‘ये जरूरी है कि पर्दे पर वही दिखाया जाए जो समाज में हुआ है और हो रहा है। असल में, हमें रिसर्च के जरिए अपने इतिहास को भी ठीक करने की जरूरत है, इतिहास के वे पन्ने जो फाड़ दिए गए थे! उस सच को लोगों के सामने लाना जरूरी है।’

आपको नहीं लग रहा कि आपको भी फिल्म में होना चाहिए था?

रवि किशन ने कहा, ‘मुझे पता है कि कहीं न कहीं कोई मेरे लिए एक धुरंधर रोल लिख रहा होगा। देखिए जो किस्मत में होगा, वह मुझे जरूर मिलेगा। ये फिल्म मेरी किस्मत में नहीं थी तो नहीं मिली। ‘धुरंधर 2’ की ही तरह मैं ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में भी नहीं था, लेकिन मुझे कोई फोमो नहीं हुआ। लेकिन, मैं आदित्य (धर) या मिस्टर (संजय लीला) भंसाली के साथ काम करना जरूर पसंद करूंगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' का हिस्सा बनना चाहते थे परेश, आदित्य धर को फोन करके कही थी यह बात

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस

‘धुरंधर 2’ ने डे18 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,013.77 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,605.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 की जितनी हाइप है, क्या सच में फिल्म भी उतनी ही धांसू है? पढ़िए रिव्यू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।