Vijay Thalapathy To J Jayalalithaa Actors Who Became Chief Minister And Rule In Politics विजय थलापति से पहले ये स्टार्स भी लाए राजनीति में तूफान, मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विजय थलापति से पहले ये स्टार्स भी लाए राजनीति में तूफान, मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास

विजय थलापति हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी कई एक्टर्स हैं जो मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच चुके हैं।

Tue, 12 May 2026 03:40 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय थलापति से पहले ये स्टार्स भी लाए राजनीति में तूफान, मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास

एक्टर्स फिल्मों में तो कई रोल निभाते हैं जैसे पुलिस वाले, वकील, डॉक्टर या राजनेता, लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जो रियल लाइफ में राजनीति में घुसे और वहां जीत भी हासिल की। जी हां, कई एक्टर्स हैं जिन्होंने ना सिर्फ राजनीति में एंट्री ली बल्कि जीत हासिल कर वे मुख्यमंत्री भी बने। इस लिस्ट में हाल ही में जो जुड़े हैं वह हैं विजय थलापति। विजय हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं। अब बताते हैं इससे पहले कौनसे एक्टर्स मुख्यमंत्री बने हैं।

फिल्में छोड़कर राजनीति में आए विजय

विजय ने अपना फिल्मी करियर छोड़कर राजनीति में एंट्री ली है और अब वह मुख्यमंत्री बन जनता की सारी जिम्मेदारी पूरी करना चाहते हैं। विजय की लास्ट फिल्म जन नायकन है जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है। यह विजय की लास्ट फिल्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 22 जून को रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

एमजी रामचंद्रन

एमजी रामचंद्रन जिन्हें एमजीआर कहा जाता है, वह पहले एक्टर हैं जो मुख्यमंत्री बने थे। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उनका ही आता है। उन्होंने एआईएडीएमके पार्टी का रिप्रजेंट करते हुए 1977 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रामचंद्रन ने 1972 में एआईएडीएमके पार्टी बनाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो डिजास्टर मूवी जिसपर पानी की तरह बहा पैसा, 10 से ज्यादा एक्टर्स ने किया था काम

एनटी रामा राव

एनटी रामा राव जिन्हें एनटीआर कहा जाता है वह 1983 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वह उस राज्य के पहले नॉन कांग्रेस मुख्यमंत्री बने थे। एनटीआर ना सिर्फ तेलुगु सिनेमा के स्टार रहे थे बल्कि राजनीति में भी उन्होंने खूब कमाल किया।

वी एन जानकी

वी एन जानकी एमजीआर की पत्नी थीं। वह एक्ट्रेस थीं और फिर तमिलनाडु की पहली फीमेल मुख्यमंत्री भी थीं। एमजीआर के निधन के बाद वह मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि वह सिर्फ 24 दिन के लिए ही रही थीं। इंडियन पॉलिटिकल हिस्ट्री में वह सबसे कम समय की मुख्यमंत्री बनी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्टर्स और डायरेक्टर्स जब फिल्म करते-करते एक-दूसरे से भिड़े, मूवी को हुआ नुकसान

जे जयललिता

जे जयललिता ना सिर्फ सक्सेसफुल एक्ट्रेस थीं बल्कि उनकी राजनीति जर्नी भी काफी पॉपुलर रही थी। साउथ की पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस ने 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी थीं और अम्मा के नाम से पॉपुलर थीं।

भगवंत मान

पंजाबी एक्टर और पॉपुलर कॉमेडियन भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री बने साल 2022 में। आम आदमी पार्टी से उन्होंने जीत हासिल की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजपुरी के लीजेंड हैं ये टॉप 7 एक्टर्स, फिल्मों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे तोते

पवन कल्याण

तेलुगु स्टार पवन कल्याण आंध्रप्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री हैं। साल 2024 से वह इस पद को संभाल रहे हैं।

वैसे कई एक्टर्स हैं जो राजनीति में शामिल हैं। कई सांसद हैं, हालांकि कुछ ही हैं जो मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच पाए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।