एक्टर्स और डायरेक्टर्स जब फिल्म करते-करते एक-दूसरे से भिड़े, मूवी को हुआ खूब नुकसान; कुछ तो फिल्म ही छोड़ गए
आज आपको एक्टर्स और डायरेक्टर्स की उन अनबन के बारे में जानेंगे जिनकी वजह से फिल्मों को काफी नुकसान हुआ। कुछ की तो सालों पहले हुई शूटिंग के बाद भी नहीं हुई रिलीज।

एक फिल्म को बनाने में जितनी मेहनत एक एक्टर की होती है, उससे कई ज्यादा डायरेक्टर की भी होती है। कई बार दोनों मिलकर फिल्म पर काम करते हैं तो कभी-कभी एक्टर और डायरेक्टर के बीच मूवी बनाते-बनाते इतने विवाद हो गए कि कुछ ने तो फिल्में ही करना छोड़ दिया उस डायरेक्टर के साथ तो कुछ की फिल्म ही हो गई बंद।

सलमान खान और संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली को लेकर ऐसी खबर आई थी कि वह सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं इंशाल्लाह। हालांकि कुछ समय पहले खबर आई कि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से सलमान और भंसाली के बीच कुछ अनबन हुई और अब सलमान इस फिल्म को नहीं कर रहे हैं। फिल्म के बंद होने तक की खबर भी आई थी। कहा गया था कि लोकेश के लिए भी सर्च जारी हो गई थी और इससे काफी नुकसान भी हुआ।

कंगना रनौत और कृष
फिल्ममेकर कृष, कंगना रनौत के साथ फिल्म मणिकर्णिका लेकर आ रहे थे। लेकिन फिर उन्होंने आरोप लगाया कंगना पर कि वह काफी दखलअंदाजी करती हैं और उन्होंने अपना स्क्रीन स्पेस ज्यादा कर दूसरों का कम किया था। कंगना ने फिर खुद डायरेक्शन संभाला।

दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा
दीपिका पादुकोण के साथ संदीप रेड्डी फिल्म स्पिरिट लेकर आ रहे थे। हालांकि फिर खबर आई कि दीपिका ने ज्यादा फीस की डिमांड की और 8 घंटे काम करने की मांग रखी तो उनके और संदीप के बीच अनबन हो गई। इसके बाद दीपिका फिल्म से बाहर हो गईं और इस पर काफी चर्चा हुई थी।

कार्तिक आर्यन और करण जौहर
करण जौहर पहले दोस्ताना 2 बनाने वाले थे कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवाणी के साथ। हालांकि फिर किसी डिफ्रेंस की वजह से कार्तिक को फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इस मामले के बाहर आने पर करण को काफी ट्रोल भी किया गया था। हालांकि इसके बाद दोनों ने दोबारा साथ काम किया फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में काम किया था। अब दोनों की फिल्म नागजिला भी आने वाली है।

आमिर खान-अमोल गुप्ते
फिल्म तारे जमीन पर के दौरान आमिर खान और अमोल गुप्ते के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंल हुए और इसके बाद दोनों ने फिर कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया है।

विवेक ओबरॉय और संजय गुप्ता
संजय गुप्ता और विवेक ओबेरॉय फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन फिर विवेक ने इसे करने से मना कर दिया और इसके बाद संजय और विवेक के बीच काफी अनबन गई थी और संजय ने फिर विवेक के साथ कभी काम ना करने का फैसला लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन