1/8भोजपुरी सिनेमा जगत का जब भी जिक्र आता है तो कुछ गिने चुने नाम सबसे पहले हमारे जेहन में कौंधते हैं। इन स्टार्स का किसी फिल्म में होना ही उसके हिट होने की गारंटी माना जाता है। लेकिन ये भोजपुरी एक्टर्स अपनी एक-एक फिल्म के लिए उसी हिसाब से मोटी फीस भी चार्ज करते हैं। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ भोजपुरी एक्टर्स और उनकी फीस के बारे में।

भले ही मनोज तिवारी अब फल्में छोड़कर राजनीति में कदम रख चुके हैं, लेकिन फिर भी वह कभी-कभार किसी फिल्म में नजर आ जाते हैं। 'ससुरा बड़ा पैसेवाला', 'देवरा भईल दीवाना' और 'गंगा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके मनोज तिवारी अपनी एक-एक फिल्म के लिए 50 से 55 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव की 'मेहंदी लगा के रखना', 'लिट्टी चोखा', 'संघर्ष' और 'दुलहिन गंगा पार के' जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर पर तूफान मचाने में कामयाब रही थीं। खेसारी लोगों की पहली पसंद हैं, लेकिन उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना भी मेकर्स के लिए आसान नहीं होता है। वह अपनी एक फिल्म के लिए 55 से 65 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

भोजपुरी फिल्मों की दुनिया का 'सलमान खान' कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी एक-एक फिल्म के लिए 50 से 65 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। 'प्रतिज्ञा', 'सत्या', 'क्रैक फाइटर' और 'मां तुझे सलाम' जैसी उनकी फिल्में कल्ट हिट साबित हुई थीं।

मनोज तिवारी की तरह ही रवि किशन भी अब राजनीति का दामन थाम चुके हैं। साथ ही वह भोजपुरी सिनेमा के अलावा मेनस्ट्रीम सिनेमा में भी काफी एक्टिव हैं। रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के काफी सीनियर एक्टर हैं और एक फिल्म के लिए 50 लाख से कम नहीं लेते।

'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'बॉर्डर' और 'पटना से पाकिस्तान' जैसी फिल्में कर चुके दिनेश लाल यादव अपनी एक-एक फिल्म के लिए 50 से 55 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। निरहुआ की अपनी फैन फॉलोइंग है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया का उभरता चेहरा प्रदीप कुमार ने 'दीवाना', 'दुलारा', 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' और 'माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही' जैसी फिल्में कर चुके प्रदीप पांडे अपनी एक-एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये तक वसूलते हैं।

गायकी की दुनिया से धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ बढ़े अरविंद अकेला अपनी एक-एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक लेते हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत को उन्होंने 'आवारा बलम', 'रब्बा इश्क ना होवे' और 'सरकईलो खटिया जाड़ा लगे' जैसी फिल्में दी हैं।
