Bollywood one of biggest multi starer salman khan priyanka chopra anil kapoor big flop now sequel akshay salaam e ishq बॉलीवुड की वो डिजास्टर फिल्म जिसपर पानी की तरह बहाया पैसा, 10 से ज्यादा एक्टर्स ने साथ किया था काम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड की वो डिजास्टर फिल्म जिसपर पानी की तरह बहाया पैसा, 10 से ज्यादा एक्टर्स ने साथ किया था काम

बॉलीवुड की वो डिजास्टर फिल्म जिसपर पानी की तरह बहाया पैसा, 10 से ज्यादा एक्टर्स ने साथ किया था काम

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर समेत 10 बड़े स्टार्स नजर आए थे। 

Harshita PandeyFri, 8 May 2026 05:30 PM
1/7

मल्टी स्टारर फिल्म

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें एक से बढ़कर एक सितारे साथ में काम करते नजर आए। इनमें से कुछ फिल्में हिट हुईं तो कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के 10 से ज्यादा बड़े स्टार्स नजर आए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

2/7

सलाम-ए-इश्क

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है सलाम-ए-इश्क। इस फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, गोविंदा, जूही चावला, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, ईशा कोपिकर, अक्षय खन्ना, आयशा टाकिया, प्रेम चोपड़ा और सोहेल खान जैसे सितारे नजर आए थे।

3/7

साबित हुई डिजास्टर

ये फिल्म उस साल की एक बड़ी रोमांटिक फिल्म होने वाली थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर एक डिजास्टर साबित हुई।

4/7

फिल्म का बजट और कमाई

इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 43 करोड़ था। वहीं, boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 31.78 करोड़ की कमाई की थी।

5/7

2007 में हुई थी रिलीज

फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल की बात चल रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार नजर आएंगे। हालांकि, टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खबरें झूठी हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म के सीक्वल से किसी भी तरह नहीं जुड़े हैं।

6/7

निखिल आडवाणी ने की डायरेक्ट

सलाम-ए-इश्क को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था। वहीं, इस फिल्म में म्यूजिक भारतीय संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था।

7/7

आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.2 है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद प्रियंका चोपड़ा को उनकी ओवर एक्टिंग के लिए ट्रोल किया गया था।