Vijay thalapathy attended his fathers wedding at the age of 6 his rare photo viral read interesting story विजय थलापति ने 6 साल की उम्र में अटेंड की थी अपने मां-बाप की शादी, बचपन की फोटो वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विजय थलापति ने 6 साल की उम्र में अटेंड की थी अपने मां-बाप की शादी, बचपन की फोटो वायरल

विजय थलापति के बचपन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने पिता की शादी में हैं और उनकी उम्र 6 साल है। विजय की मां उस वक्त दूसरे बच्चे से प्रेग्नेंट थीं। पढ़ें इंट्रेस्टिंग कहानी।

Tue, 5 May 2026 12:50 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय थलापति ने 6 साल की उम्र में अटेंड की थी अपने मां-बाप की शादी, बचपन की फोटो वायरल

तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय थलापति की पार्टी की बंपर जीत से साउथ की पॉलिटिक्स में तहलका मच गया है। इस बीच विजय की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग चीजें सामने आ रही हैं। कम लोग जानते हैं कि छह साल के विजय अपने पेरेंट्स की शादी के गवाह हैं। इसका सबूत एक अनदेखी फोटो है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजय के पिता एसए चंद्रशेखर अपने यूट्यूब चैनल पर यह पूरा किस्सा बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि कैसे विजय उनकी शादी में मौजूद थे साथ ही बताया था कि वह ईसाई हैं लेकिन परिवार किसी एक धर्म से बंधा नहीं है।

करवा चुके हैं मुंडन

वीडियो में विजय थलापति के पिता एसए चंद्रशेखर ने बताया था, 'मैं ईसाई परिवार से हूं जबकि शोभा हिंदू हैं। शिवाजी गणेशन की पत्नी ने हमें मंगलसूत्र दिया था, उसी से हमारी शादी हुई थी। हम चर्च जाते हैं तो पूरा परिवार साथ होता है, मंदिर जाते हैं तो भी सब साथ होते हैं। तिरुपति और वेलंकन्नी जाकर हम मुंडन भी करवा चुके हैं। हमारा जीवन किसी एक धर्म से नहीं बंधा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संदीप रेड्डी ने विजय की जीत को बताया सिनेमा का पावर, लोग बोले- तमिल पछताएंगे

पत्नी की मर्जी से की दोबारा शादी

एसए चंद्रशेखर आगे बताते हैं, 'एक दिन शोभा ने पूछा कि क्या हम दोनों ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं? मैंने कभी भी शोभा से यह नहीं कहा कि तुम एक दिन के लिए भी ईसाई बन जाओ। हम दोनों अलग-अलग नावों में सफर कर रहे हैं। अगर इसमें कोई बड़ी लहर या भंवर आ जाए तो हम दोनों एक ही जगह ही किनारे नहीं लग पाएंगे बल्कि अलग-अलग दिशाओं में चले जाएंगे, ऐसा शोभा ने कहा था। उस बात में गहरा मतलब था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृषा से अफेयर के चर्चों के बीच टूटने को विजय का घर? ऐसे हुआ था संगीता से प्यार

शादी में पहुंचे थे विजय

चंद्रशेखर बोलते हैं, 'फिर हमने दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया। इस शादी में विजय ही गवाह थे, उस समय उनकी उम्र 6 साल थी। जब हमने ईसाई रीति-रिवाज से दूसरी शादी कीतब भी मेरे पिता नहीं आए। 1980 में नुंगमबक्कम के चर्च में हुई इस शादी में मेरी मां सहित परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। विजय गर्व से किसी से भी कह सकते हैं कि मेरे माता-पिता की शादी मेरी मौजूदगी में हुई थी। एक और बात जब यह दूसरी शादी हो रही थी, उस समय शोभा दूसरी बार गर्भवती थीं। यह गर्भ का सौभाग्य था या दूसरी शादी का, पता नहीं, लेकिन मुझे फिल्म सत्तम ओरु इरुट्टाराई के निर्देशन का मौका मिल गया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय को जीत की बधाई देने घर पहुंचीं तृषा, लोगों ने शुरू कर दी गॉसिप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।